फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘चॉकलेट डे’ स्पेशल: हेल्दी स्टाइल में मनाएं ‘चॉकलेट डे’

Tue, 24 Sep 2013 05:17 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्यार का इजहार करने और पार्टनर को मनाने का सबसे बढ़िया तरीका माना जाता है चॉकलेट। लेकिन आमतौर पर लोग चॉकलेट को जंकफूड मानते हैं और इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी।
विज्ञापन


क्या आप जानते हैं चॉकलेट सेहत के लिए फायदेमंद हैं। तमाम शोधों में भी ये बात साबित हो चुकी है कि ‘चॉकलेट’ स्वास्थ्य के लिए अच्छी होती है। तो इस बार आप 9 फरवरी को ‘चॉकलेट डे’ को हेल्दी स्टाइल में मनाएं। इससे आपका पार्टनर खुश भी होगा और आप अपने पार्टनर से दिल खोलकर अपने मन की बात कह सकेंगे। आइए जानें हेल्दी स्टाइल में ‘चॉकलेट डे’ मनाने के तरीकों के बारे में। 

होममेड चॉकलेट है बेहतर
कहते हैं उपहार अगर पूरे मन से खुद से बनाया जाए तो वो दुनिया का सबसे अच्छा तोहफा होता है। यदि आप भी अपने पार्टनर के साथ हेल्दी स्टाइल में ‘चॉकलेट डे’ मनाना चाहते हैं तो उन्हें अपने हाथों की बनी चॉकलेट दें। ये ना सिर्फ हेल्दी होगी बल्कि आपके पार्टनर के लिए ‘चॉकलेट डे’ का बेस्ट गिफ्ट भी होगा।
विज्ञापन


शुगर फ्री चॉकलेट दें
आपके पार्टनर को चॉकलेट्स का क्रेज हो ना हो लेकिन आपको उनकी सेहत का भी ख्याल रखना है, ऐसे में आप ऐसी चॉकलेट का सलेक्शन करें जो शुगर फ्री हो। बाजार में ऐसी चॉकलेट्स आसानी से मौजूद होती हैं।

‘डार्क चॉकलेट’ से बेहतर कुछ नहीं
तमाम शोधों में भी ये बात साबित हो गई है कि डार्क चॉकलेट आपके दिल के लिए बहुत अच्छी है। आपको अगर अपने पार्टनर का दिल जीतना है तो उन्हें कोई भी चॉकलेट देने के बजाय डार्क चॉकलेट दें। इससे आपके पार्टनर को वजन बढ़ने की टेंशन से भी छुटकारा मिलेगा।

कम कैलोरी भी हो शामिल
‘चॉकलेट डे’ पर पार्टनर को खुश करने और उन्हें हेल्दी रखने के लिए चॉकलेट में शामिल कैलोरीज का भी ध्यान रखें। दरअसल, चॉकलेट में काफी मात्रा में कैलोरीज होती हैं जो कि सेहत के लिए अच्छी नहीं होती। ऐसे में आप चॉकलेट खरीदते ध्यान रखें कि आप जो चॉकलेट ले रहे हैं उसमें कितनी मात्रा में कैलोरीज शामिल है।
 
फ्रूट एंड नट क्रैकर चॉकलेट
आपने अपने पार्टनर का दिल जीतने की सारी प्लानिंग कर ली है तो फिर ‘चॉकलेट डे’ पर कंजूसी क्यों? आप पार्टनर को खुश करने के लिए ड्राई फूट्स से भरपूर चॉकलेट का चयन करें। इससे ना सिर्फ आपका पार्टनर खुश होगा बल्कि ये उसके लिए फायदेमंद भी होगी।

कुकिज और ब्राउनी
जरूरी नहीं कि ‘चॉकलेट डे’ पर आप अपने पार्टनर को चॉकलेट ही गिफ्ट करें बल्कि आप उसके बजाय चॉकलेट से लैस कुकिज, ब्राउनी या केक इत्यादि जैसी चीजें भी दे सकते हैं, जो कि आपके पार्टनर को पसंद भी आएंगी और उनके लिए हेल्दी भी रहेगी।

‘चॉकलेट डे’ पर चॉकलेट मसाज
‘चॉकलेट डे’ पर ये भी जरूरी नहीं कि आप अपने पार्टनर को चॉकलेट ही गिफ्ट करें बल्कि आप अपने पार्टनर के लिए एक सरप्राइज चॉकलेट मसाज भी अरेंज करवा सकते हैं। जी हां, चॉकलेट मसाज बॉडी को रिलेक्स करने और पार्टनर को पास लाने का बेहतर तरीका है।

खुद से तैयार करवाएं चॉकलेट
जी हां, अब आपके पास ऐसे ऑप्शंस भी मौजूद हैं कि आप अपने हिसाब से, अपने स्टाइल में चॉकलेट ऑर्डर देकर बनवा सकते हैं, बजाय रेडीमेड चॉकलेट खरीदने के। आप अपनी च्वॉइस और पार्टनर की हेल्थ को ध्यान में रखकर एक दिन पहले ही चॉकलेट का ऑर्डर दें और चाहें तो अपने स्टाइल की इस यूनिक चॉकलेट को डायरेक्ट पार्टनर के पास भिजवा कर उन्हें सरप्राइज कर दें।
 
अन्य इंग्रीडिएंट्स का भी रखें ध्यान
पार्टनर के लिए चॉकलेट का चयन करते समय उसमें शामिल इंग्रीडिएंट्स को भी अच्छे से जानें-समझें। ये भी देखें कि आप जो चॉकलेट खरीदने जा रहे हैं उसमें प्रोटीन, शुगर, कैलोरीज, ड्राई फ्रूट्स जैसी चीजों की मात्रा कितनी है। उस चॉकलेट का वेट कितना है, इसका भी ध्यान रखें।

आप वाकई अपने पार्टनर के साथ हेल्दी स्टाइल में ‘चॉकलेट डे’ मनाना चाहते हैं तो इन टिप्स को नजरअंदाज ना करें क्योंकि हालिया सर्वें में ये बात सामने आई है कि महिलाओं को फ्लोवर्स, ड्रिंक और सेक्स से ज्यादा चॉकलेट लुभाती है। ऐसे में आप समझ सकते हैं कि ‘चॉकलेट डे’ आपके लिए कितना मायने रखता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें