फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How India Calls Wife: कहीं बायको, कहीं मेहरारू, हर राज्य में पत्नी को पुकारने का अलग अंदाज

Mon, 22 Sep 2025 03:38 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How India Calls Wife: भारत में पत्नी को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, कहीं धर्मपत्नी, कहीं बोउ, तो कहीं बायको या हेंडति। इन शब्दों में सिर्फ संबोधन नहीं, बल्कि भावनाओं, सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर की झलक भी छिपी होती है।
विज्ञापन
आपके राज्य में पत्नी को क्या कहकर पुकारते हैं - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How India Calls Wife: भारत विविधता में एकता का देश है। यहां भाषा और बोली सब कुछ किलोमीटर पर बदल जाती है। यही कारण है कि रिश्तों को संबोधित करने के तरीके भी राज्यों और भाषाओं के अनुसार बदलते हैं। जैसे, Wife के लिए हिंदी में पत्नी या धर्मपत्नी शब्द प्रचलित है, लेकिन अलग-अलग राज्यों और भाषाओं में इसके अलग-अलग नाम सुनने को मिलते हैं। इन नामों से न केवल भाषाई विविधता झलकती है बल्कि सांस्कृतिक परंपराएं भी उजागर होती हैं।

विज्ञापन


भारत में पत्नी को अलग-अलग नामों से पुकारा जाता है, कहीं धर्मपत्नी, कहीं बोउ, तो कहीं बायको या हेंडति। इन शब्दों में सिर्फ संबोधन नहीं, बल्कि भावनाओं, सम्मान और सांस्कृतिक धरोहर की झलक भी छिपी होती है। यही भारत की असली खूबसूरती है कि यहाँ रिश्ते सिर्फ शब्दों तक सीमित नहीं रहते, बल्कि परंपरा और संस्कृति का प्रतीक बन जाते हैं। आइए जानते हैं कि आपके राज्य में पत्नी को क्या कहकर पुकारा जाता है।

राज्यों में पत्नी के नाम 

  1. जम्मू कश्मीर - भारत के उत्तर या शीर्ष में स्थित जम्मू कश्मीर में पत्नी को जनाना कहा जाता है।
  2. हिमाचल प्रदेश - हिमाचल वासी अपनी पत्नी को लाड़ी कहकर पुकारते हैं।
  3. उत्तराखंड-  उत्तराखंड में गढ़वाली या ब्यारी कहकर पत्नी को लोग पुकारते हैं।
  4. पंजाब- पंजाबी भाषा में पत्नी को वोट्टी या वोहटी कहते हैं। 
  5. हरियाणा - यहां पत्नी को जोरू कहा जाता है। इसके अलावा हरियाणवी भाषा में लुगाई या बिरबानी भी कहते हैं।
  6. छत्तीसगढ- इस राज्य में अधिकतर लोग पत्नी को डोउकी कहकर बुलाते हैं। 
  7. बिहार- बिहारी भाषा में पत्नी को मेहरारू कहा जाता है।
  8. पश्चिम बंगाल- यहां पत्नी को बोउ (Bou) कहा जाता है। लोग पत्नी को गृहलक्ष्मी भी कहते हैं। 
  9. त्रिपुरा – बंगाली प्रभाव के कारण यहाँ भी बोउ प्रचलित है।
  10. मिजोरम- मिजोरम में पत्नी का एक नाम नुपुइते भी है।
  11. असम- असमिया भाषा में पत्नी को बिहुनी और स्त्री कहा जाता है।
  12. मणिपुर – यहाँ ‘पत्नी’ के लिए नूपी (Nupi) शब्द का प्रयोग होता है।
  13. राजस्थान - राजस्थान वासियों में पत्नी को लुगाई कहा जाता है।
  14. गुजरात – गुजराती में पत्नी को घरनी (Gharni) या धर्मपत्नी कहा जाता है।
  15. महाराष्ट्र – मराठी में पत्नी को बायको (Bayko), पत्नी, सौभाग्यवती कहा जाता है।
  16. गोवा – कोंकणी भाषा में पत्नी को बेल Bail कहा जाता है।
  17. उड़ीसा- उड़ीसा में पत्नी को भार्या कहते हैं।
  18. तमिलनाडु- इस राज्य में पत्नी को मनैवि (Manaivi) कहा जाता है।
  19. कर्नाटक – कन्नड़ भाषा में पत्नी को हेण्डठी (Hendati) कहा जाता है।
  20. आंध्र प्रदेश और तेलंगाना – तेलुगु में पत्नी को भार्या, इलालू कहा जाता है।
  21. केरल – मलयालम भाषा में भी पत्नी को भार्या ही कहा जाता है।
  22. जिन राज्यों में उर्दू भाषी रहते हैं, वहां पत्नी को बेगम कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें