नवरात्रि के 9 रंग और पर्सनैलिटी टेस्ट
1. पीला
पीले रंग को पॉजिटिविटी और नई शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। पीला रंग पंसद करने वाले लोग का व्यक्तित्व खुशमिजाज और एनर्जी से भरा होता है। वह अपने रिश्ते में जीवनसाथी को प्रेरित करने वाले या मोटिवेटर होते हैं।
2. हरा
इस रंग को विकास और सामंजस्य का रंग माना जाता है। अगर किसी का पसंदीदा रंग हरा है तो वह संतुलित, शांत और दयालु व्यक्तित्व के हो सकते हैं। ऐसे लोग समझदारी से रिश्तों को निभाने वाले होते हैं।
3. ग्रे
नवरात्रि का एक दिन ग्रे रंग से जुड़ा है। यह आत्मविश्वास और रहस्य का प्रतीक है। ग्रे रंग मजबूत सोच और रहस्यमय स्वभाव वाले व्यक्तियों का पसंदीदा हो सकता है। ये लोग रिश्तों में गहराई और स्थिरता लाने वाले होते हैं।
4. नारंगी
नारंगी रंग को ऊर्जा और उत्साह का रंग माना जाता है। नारंगी रंग प्रिय है तो हो सकता है कि आपका व्यक्तित्व मिलनसार, जोशीला और खुशदिल हो। फिर तो आपको पार्टनर के साथ एडवेंचर करना पसंद हो सकता है।
5. सफेद
सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। सफेद रंग को पसंद करने वाले सरल और ईमानदार होते हैं। ये लोग रिश्ते में वफादार और भरोसेमंद साथी होते हैं।
6. लाल
ये रंग तो प्रेम और जुनून का माना जाता है। जिन लोगों को लाल रंग पसंद होता है वह आत्मविश्वासी और उत्साही प्रवृत्ति के हो सकते हैं। ये लोग अपने रिश्तों में रोमांस और पैशन लाने वाले होते हैं।
7. रॉयल ब्लू
ये रंग शांति और गहराई का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले समझदार, शांत और कूटनीतिक व्यक्तित्व के होते हैं। ये लोग पार्टनर को भावनात्मक सुरक्षा देने वाले हो सकते हैं।
8. गुलाबी
गुलाबी रंग प्रेम और अपनापन दर्शाता है। अगर आपको गुलाबी रंग पसंद है तो हो सकता है कि आप संवेदनशील और भावुक व्यक्तित्व के हों। रिश्तों में ऐसे लोग नर्मी और प्यार का संचार करने वाले हो सकते हैं।
9. बैंगनी
बैंगनी रंग रहस्य और आध्यात्मिकता का रंग है। इस रंग को पसंद करने वाले लोग रचनात्मक और दार्शनिक सोच वाले हो सकते हैं। साथ ही रिश्तों में गहराई और आध्यात्मिक जुड़ाव लाने वाले होते हैं।