फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi Bhai Dooj Gift: होली वाली भाई दूज पर बहन के लिए क्या लें? ये 5 गिफ्ट आइडिया बना देंगे आपको बेस्ट भाई

Thu, 05 Mar 2026 10:59 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप आखिरी समय में भी इन गिफ्ट आइडिया में से कोई चुनते हैं, तो यकीन मानिए आपकी बहन जरूर खुश हो जाएगी।

विज्ञापन
भाई दूज पर बहन के लिए तोहफा - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Holi Bhai Dooj 2026 Gift Ideas: रंगों का पर्व होली तो बीत गई लेकिन होली के बाद मनाई जाने वाली भाई दूज आ गई है। इस साल 5 मार्च को होली वाली भाई दूज है। भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करती है और भाई अपनी बहन को प्यार और आशीर्वाद के साथ कोई खास तोहफा देता है। इस दिन दिया गया छोटा सा गिफ्ट भी रिश्ते में मिठास घोल देता है।

विज्ञापन


हालांकि होली की हुडदंग में अगर आप भाई दूज भूल गए और इस बार बहन के लिए गिफ्ट नहीं ले पाएं हैं तो अब आपके पास बहुत कम समय बचा है। कई बार ऐसा होता है कि त्योहार आ जाता है और हमें समझ ही नहीं आता कि बहन को क्या गिफ्ट दें। अगर आप भी आखिरी समय पर बहन के लिए गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ ऐसे शानदार गिफ्ट आइडिया बता रहे हैं जो आपकी बहन को जरूर पसंद आएंगे।


ज्वेलरी गिफ्ट करें

ज्यादातर लड़कियों को ज्वेलरी बेहद पसंद होती है। भाई दूज के मौके पर आप अपनी बहन को एक खूबसूरत पेंडेंट, ब्रेसलेट या ईयररिंग्स गिफ्ट कर सकते हैं। यह गिफ्ट हमेशा के लिए यादगार बन जाता है।

विज्ञापन

स्किनकेयर या ब्यूटी किट

अगर आपकी बहन को ब्यूटी प्रोडक्ट्स पसंद हैं तो आप एक अच्छा स्किनकेयर या मेकअप किट गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल कई ब्रांड्स फेस्टिव गिफ्ट बॉक्स भी लॉन्च करते हैं जो इस मौके के लिए परफेक्ट होते हैं।


पर्स या हैंडबैग

एक स्टाइलिश हैंडबैग या पर्स भी भाई दूज के लिए शानदार गिफ्ट हो सकता है। यह रोजमर्रा के इस्तेमाल में भी आता है और आपकी बहन को आपकी याद भी दिलाता रहेगा।


चॉकलेट या गिफ्ट हैम्पर

अगर समय बहुत कम है तो एक गिफ्ट हैम्पर या चॉकलेट बॉक्स भी अच्छा ऑप्शन है। इसमें चॉकलेट, ड्राई फ्रूट्स और छोटे-छोटे गिफ्ट शामिल होते हैं।


परफ्यूम

आप अपनी बहन को उनकी पसंद को कोई परफ्यूम, बाॅडी मिस्ट तोहफे में दे सकते हैं। ये बजट में आसानी से कहीं भी मिल जाने वाले तोहफे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें