फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Propose Day 2025: प्रपोज डे पर ऐसा क्या करें, बिना इजहार किए ही हां बोल दे आपका क्रश

Fri, 07 Feb 2025 06:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रपोज करने के लिए सबसे जरूरी है कि आप सच्चे दिल से अपनी भावनाओं को शेयर करें। आइए जानते हैं प्रपोज डे पर ऐसा क्या करें कि बिना आपके इजहार-ए-मोहब्बत के क्रश हां बोल दें।
विज्ञापन
Propose Day - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Propose Day 2025 Tips To Make Crush Say Yes: प्यार करने वालों का सात दिवसीय पर्व 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। वैलेंटाइन सप्ताह का हर दिन प्यार, स्नेह और अपनेपन की अभिव्यक्ति का मौका देता है। कपल, पति-पत्नी या दोस्तों और परिवार के प्रति तो भावनाओं की अभिव्यक्ति की ही जाती है, वहीं नए प्यार की शुरुआत भी होती है। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो अपने प्यार के इजहार का वैलेंटाइन वीक पर कर सकते हैं। वैलेंटाइन वीक के दूसरे दिन प्रपोज डे मनाया जाता है। प्रपोज का मतलब ही होता है, प्रस्ताव रखना। 

विज्ञापन


वैलेंटाइन डे का प्रपोज डे प्यार के प्रस्ताव का दिन होता है। हर साल 8 फरवरी को प्रपोज डे मनाया जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है जो अपने दिल की बात कहने का इंतजार कर रहे होते हैं।

प्रपोज डे क्यों मनाया जाता है?

प्रपोज डे का मकसद होता है अपने क्रश या पार्टनर के सामने अपने प्यार का इज़हार करना। ये दिन खास इसलिए है क्योंकि इस दिन लोग अपने दिल की बात बिना किसी झिझक के कह सकते हैं। हालांकि अगर आप अपने क्रश से प्रपोज करने में झिझक महसूस कर रहे हैं तो कुछ तरीकों को अपनाकर बिना शब्दों के उन्हें प्रपोज कर सकते हैं। आपके प्रपोज करने का तरीका देख कर ही क्रश आपके मन की बात समझ जाएंगे और हां बोल सकते हैं। सबसे जरूरी है कि आप सच्चे दिल से अपनी भावनाओं को शेयर करें। आइए जानते हैं प्रपोज डे पर ऐसा क्या करें कि बिना आपके इजहार-ए-मोहब्बत के क्रश हां बोल दें।
विज्ञापन


बॉडी लैंग्वेज से दें संकेत

कभी-कभी शब्दों से ज्यादा, आपका बॉडी लैंग्वेज बहुत कुछ बयां कर देती है। आंखों में प्यार, हल्की मुस्कान और हल्का टच बहुत कुछ कह सकता है। अपने बर्ताव, नजरों से उन्हें बताएं कि आपके जीवन में क्रश की क्या भूमिका है।

Valentine Week 2025: क्यों मनाया जाता है वैलेंटाइन डे? सप्ताह के हर खास दिन को मनाने की है खास वजह    

कस्टमाइज्ड गिफ्ट दें

इस मौके पर क्रश की पसंद का ख्याल रखते हुए, एक कस्टमाइज्ड गिफ्ट बनवाएं। जैसे, फोटो फ्रेम, पर्सनलाइज्ड कप या एक छोटा सा हैंडमेड गिफ्ट। यह बिना कहे भी आपके दिल की बात को बयां कर देगा।

म्यूजिक का सहारा लें

अगर आप शायराना अंदाज़ में कुछ कहना चाहते हैं, तो एक रोमांटिक गाने की कुछ लाइने उनके लिए गुनगुनाएं। इससे बिना कहे भी आपके जज़्बात साफ हो जाएंगे।

प्यार भरा नोट

एक छोटा सा प्रेम पत्र (लव नोट) लिखें, जिसमें आप उनकी तारीफ करें या अपने दिल की बात इशारों में कहें। इसे उनके बैग, किताब या किसी ऐसी जगह पर रखें जहां वो अचानक से देख लें।

खास जगह पर ले जाएं

अगर आपको पता है कि उन्हें किसी खास जगह जाना पसंद है, तो वहां एक छोटा सा सरप्राइज़ प्लान करें। जैसे किसी कॉफी शॉप में उनके पसंदीदा ड्रिंक के साथ एक छोटा सा नोट छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें