फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Happy Children Day: बॉलीवुड के स्टाइलिश किड्स जो फैंन फॉलोइंग में पेरेंट्स को भी छोड़ चुके हैं पीछे

Wed, 14 Nov 2018 01:15 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
विज्ञापन
Happy Children Day - फोटो : file photo
विज्ञापन

आज पूरे भारतवर्ष में बच्चों के फेवरेट चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया जा रहा है। जवाहर लाल नेहरू को बच्चों से विशेष प्रेम था। यही वजह थी कि उनके जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।आज इस खास दिन जानते हैं बॉलीवुड के उन स्टार किड्स के बारे में जिन्होंने फैंन फॉलोइंग में अपने पेरेंट्स को भी पीछे छोड़ दिया हैं। इतना ही नहीं कई तो इस छोटी सी उम्र में रैम्प वॉक भी कर चुके हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड की इस स्इटार किड्स लिस्ट में आखिर कौन से नाम हैं शामिल।   

विज्ञापन

- फोटो : file photo
अराध्या बच्चन
अभिषेक और ऐश्वर्या राय की लाडली बेटी अराध्या बच्चन अभी से दिखने में बेहद स्टाइलिश लगती हैं।आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि इतनी छोटी उम्र में अराध्या ने अपनी मम्मी ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के फैशन शो में रैम्प वॉक भी किया है।इस फैशन शो के लिए ऐश्वर्या और अराध्या ने एक जैसे आउटफिट पहने हुए थे। बता दें, अराध्या को अपनी मम्मी की तरह मेकअप करना काफी पसंद हैं।

तैमूर अली खान - फोटो : योगेन शाह
तैमूर अली खान
तैमूर अली खान भले ही अभी छोटे हो लेकिन फैन फॉलोइंग के मामले में वो बड़े-बड़े कलाकारों को पीछे छोड़ देते हैं। घुड़सवारी करनी हो या फिर फैंसी ड्रेस पहनकर पार्टी करनी हो कैमरा को देखते ही पोज मारना उन्हें मम्मी करीना कपूर खान की तरह खूब आता है।

inaaya - फोटो : file photo
इनाया खेमू
तैमूर अली खान की छोटी बहन इनाया खेमू भी अपने भाई की ही तरह बेहद क्यूट है।सोहा अली खान अपनी बेटी को हर तरह के कपड़े पहनाती हैं। 

 

misha kapoor - फोटो : yogen shah
मीशा कपूर
मीशा कपूर भी अपने पापा की तरह स्टाइलिश हैं। मीशा कपूर को उनकी मम्मी मीरा स्टाइलिश आउटफिर पहनाकर रखती हैं फिर चाहे वो मिकी माउज वाले शूज हो या फिर उनकी कोई फैन्सी ड्रेस।   

nitara, akshay kumar twinkle khanna - फोटो : file photo
नितारा
अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की बेटी नितारा भी बहुत ही शरारती लेकिन एक समझदार बच्ची है।नितारा को किचन में जाकर खेलना बेहद पसंद हैं। नितारा फैशन में अपनी मम्मी ट्वींकल खन्ना को ही फोलो करती हैं। 
 
विज्ञापन

Roohi And Yash
यश और रुही
फिल्म मेकर करन जौहर के दोनों बच्चे यश और रुही काफी क्यूट हैं।करन के ये दोनों बच्चे जुड़वा हैं।बात अगर इनके फैशन के बारे में करें तो इनके आउटफिट अपने पापा की ही तरह डिजाइनर होते हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें