अगर आप भी हर माता-पिता की तरह बचपन से ही अपने बच्चे की सफलता को पक्का कर लेना चाहते हैं तो उनमें अभी से ये पांच आदतें विकसित करें।सभी माता पिता की यह चाहत होती है कि उनके बच्चे का भविष्य बेहतर और उज्जवल बने। जिसके लिए वो लगातार हर संभव कोशिश भी करते रहते हैं। ऐसी ही इच्छा चाचा नेहरू की भी रहती थी। बच्चों की उन्नति के लिए उन्होंने कई काम किए। आप भी अपने बच्चे के भविष्य को सुरक्षित और सफल बनाना चाहते हैं तो इस बाल दिवस बच्चों से ये 5 वादे जरूर ले लें।
- फोटो : file photo
टीवी कम देखें
बच्चे आजकल टीवी पर पूरा-पूरा दिन सिर्फ कार्टून या फिल्में ही देखते रहते हैं। उनकी आउटडोर एक्टिविटी कम होने की वजह से उनके शरीर का विकास भी ढंग से नहीं हो पाता है। इस बाल दिवस बच्चों से कहें कि वो टीवी पर ध्यान देने की जगह खेलकूद की तरफ अपनी रुचि बढ़ाएं।
- फोटो : file photo
मोबाइल को समझे दुश्मन
आजकल बच्चों के लिए मोबाइल किसी लत से कम नहीं है। सारा दिन मोबाइल में घुसकर बच्चे तरह तरह की एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते रहते हैं। हाल ही में ब्लू व्हेल नाम के एक गेम ने कई बच्चों की जान ले ली। वक्त और आंखें खराब करने वाले इस दुश्मन से बच्चों को दूर रखने के लिए उनसे वादा लें कि वो आपकी गैरमौजूदगी में कभी इसे हाथ नहीं लगाएंगे।
- फोटो : file photo
शेयरिंग की डालें आदत
बच्चों के साथ आए दिन होते अपराधों के प्रति सजगता बरतते हुए उनसे वादा लें कि वो स्कूल, कॉलेज या दोस्तों की सभी बातें आपके साथ जरूर शेयर करेंगे। बच्चों से कहे कि आप उनके दोस्त हैं और अपने दोस्त से कुछ भी छिपाना अच्छी बात नहीं है। इस तरह आप अपने बच्चे के साथ किसी तरह की कोई अनहोनी होने से बचा सकते हैं।
- फोटो : file photo
अनजान व्यक्ति से नहीं करूंगा बात
बच्चे को समझाए कि वो सड़क पर मिले किसी अनजान व्यक्ति से बात न करे। उसे बताएं कि अनजान व्यक्ति जैसे गार्ड, ड्राइवर, मेड, माली सभी लोगों से संभावित दूरी बनाकर रखे।
- फोटो : file photo
पढ़ाई का रखें ध्यान
बच्चे छोटे हो या बड़े, पढा़ई हर किसी को बोरिंग ही लगती है। इस चिल्ड्रेन्स डे बच्चे से ये वादा लें कि वो अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाएगा।