फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्लिका शेरावत से मनीषा कोइराला तक इन सेलिब्रिटीज का रिश्ता नहीं चल सका लंबा

Tue, 24 Oct 2017 10:30 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड जगत में कुछ ऐसे कपल्स हैं जिनकी शादी उनके लिए किसी बुरे सपने से ज्यादा कुछ नहीं थी। इस लिस्ट में मल्लिका शेरावत से लेकर मनीषा कोइराला तक कई सितारे शामिल हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन-कौन से वो सितारे हैं जिन्हें उनका पहला प्यार रास नहीं आया। 

पढ़ें- साथी को नहीं रोमांस में दिलचस्पी तो हो सकती है ये मुख्‍य वजह
विज्ञापन

2 of 5
मल्लिका शेरावत के साथ करन सिंह गिल
मल्लिका शेरावत करन सिंह गिल
कहा जाता है कि मल्लिका शेरावत कभी इस बात को नहीं मानतीं कि वो शादी कर चुकी हैं। लेकिन उनकी ये तस्वीरें इस बात की गवाह हैं कि उन्होंने पायलट करन सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। मल्लिका की ये शादी सिर्फ एक साल ही चल पाई।
विज्ञापन

3 of 5
मनीषा कोइराला और सम्राट
मनीषा कोइराला और सम्राट
मनीषा कोइराला ने नेपाली बिजनेसमैन सम्राट से 2010 में शादी की थी लेकिन ये शादी भी लंबे समय तक नहीं चल पाई और दो साल के बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

4 of 5
कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप
कल्कि कोचलिन और अनुराग कश्यप
बॉलीवुड डायरेक्टर अनुराग कश्यप और एक्ट्रेस कल्कि कोचलिन 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे। लेकिन इनकी शादी सिर्फ दो साल ही चल पाई और 2013 में दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि अनुराग की हीरोइनों से नजदीकी बढ़ती जा रही थी जो कल्कि को पसंद नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा एक दूसरे  के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इसके बाद पुलकित और यामी गौतम के अफेयर की खबरें सामने आईं और 2015 में ही श्वेता और पुलकित एक दूसरे से अलग हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें