कई रिसर्च में ये बात साबित हो चुकी है कि पुरुष सेक्स के लिए कुछ भी कर सकते हैं लेकिन एक नई रिसर्च कुछ और ही कहती है।
द हेल्थ इंडिया पर प्रकाशित रिसर्च के मुताबिक, एक समय ऐसा भी आता है जब पुरुष सेक्स के लिए ना बोल देते हैं। जी हां, जब भी फुटबॉल वर्ल्ड कप आता है तो पुरुषों को अपनी लव लाइफ पर ध्यान देने का भी वक्त नहीं मिलता।
दरअसल, इसके पीछे का कारण है चार साल में एक बार आने वाले फीफा वर्ल्ड कप। पुरुष अपनी पार्टनर को फुटबॉल मैच देखने का बहाना कर सेक्स के लिए ना बोल देते हैं।
ये बहाने बनाकर करते हैं सेक्स का ना
सर्वे के मुताबिक, 40 फीसदी पुरुष फुटबॉल मैच के लिए सेक्स को ना कर देते हैं। इतना ही नहीं, सर्वे में ये बात भी सामने आई है कि पुरुषों का सेक्स करने का मन नहीं होता तो वे बीमारी या दर्द का बहाना बना देते हैं।
पुरुष अक्सर बीमारी, कमर में दर्द, थकान, सिरदर्द, और ज्यादा काम का बहाना करके सेक्स ना करने का बहाना बनाते हैं।
टीवी देखते हुए करते हैं सेक्स
ये सर्वे ड्यूरैक्स द्वारा 2000 ब्रिटीश पुरुषों पर किया गया था। सर्वे में ये भी पाया गया कि 42 फीसदी ऐसे पुरुष भी होते हैं जो पार्टनर से सेक्स तो करते हैँ लेकिन फुटबॉल मैच देखने के चक्कर में सेक्स एक्टिविटी को जल्द ही खत्म कर देते हैं।
वहीं 37 फीसदी का ये भी कहना था कि वे सेक्स के दौरान टीवी ऑनकर फुटबॉल मैच देखते हुए सेक्स करते हैं।
फेक ऑर्गेज्म से भी नहीं झिझकते
डेली मेल पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, 27 फीसदी पुरुषों का कहना है कि वे सेक्स के दौरान फुटबॉल मैच के बारे में सोचते रहते हैं।
फुटबॉल मैच के दीवाने लोगों का ये भी कहना है कि मैच देखने का जुनून, एक्साइटमेंट इतना होता है कि वे सेक्स के दौरान फेक ऑर्गेज्म करने तक से नहीं कतराते।
सेक्स ना करने के कई और बहाने बनाते हैं
फुटबॉल मैच देखना है
कमर दर्द है
बहुत थकान है
सिरदर्द है
देर तक काम करना है
बहुत ज्यादा ड्रिंक कर ली है।
क्या बाद में सेक्स कर सकते हैँ।
अच्छा महसूस नहीं हो रहा
सुबह जल्दी उठना है।
आज बहुत काम किया, मूड नहीं है।