आप इस मौसम में गोवा जाने की तैयारी कर रहे हैं। आप पूरे मूड में गोवा ये सोचकर जा रहे हैं कि जमकर पार्टी करेंगे और बिंदास जिएंगे। तो जरा ठहरिए!
अक्सर भारतीय इसी सोच के साथ गोवा जाते हैं और कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो उन्हें नहीं करनी चाहिए थी।
एक ऑनलाइन वेबसाइट स्कूपहूप ने ऐसी ही गलतियों की एक सूची बनाई है जिनसे कहीं भी खासतौर पर गोवा ट्रिप के दौरान बचना चाहिए।
जानिए, वे कौन सी गलतियां जिनसे बचकर आप अपना गोवा ट्रिप सफल बना सकते हैं।
इस अंदाज में ना दिखें बीच पर
अक्सर पुरुष अंडरवियर और बनियान पहन कर बीच पर नहाने और मस्ती करने आ जाते हैं। यदि आपकी भी कोई ऐसी प्लानिंग है तो ऐसा ना करें, ऐसा करके आप कोई टश्न नहीं मारने वाले।
फोटो खींचना
अक्सर ब्वॉयज बीच पर धूम रही सेमी न्यूड महिलाओं की फोटो खींचते या अपने सनग्लासेज के पीछे से उन्हें धूरते नजर आते हैं। उनको लगता है ऐसा करते हुए उन्हें कोई नहीं देख रहा।
दोस्ती करने ना लगे
अक्सर लड़के बीच पर अकेले धूमती हुई लड़कियों को फ्रेंडशिप प्रपोजल देते नजर आते हैं। क्या आप जानते हैं ये सब ऐसी जगहों पर सुनना बुहद अजीब लगता है।
टाइटैनिक पोज
कपल्स अक्सर ऐसे बीच पर टाइटैनिक बीच पर जैक और रोज की तरह पोज देने लगते हैं। लेकिन वो जमाना अब गया।
ड्रिंक एंड ड्राइव
अक्सर लोग ऐसी जगहों पर ड्रिंक करके ड्राइव करने लगते हैं या फिर ऐसा व्यवहार करने लगते हैँ कि उन्हें नहीं मालूम वे कहां हैं। ध्यान रहे आप वहां एंज्वॉय करने गए हैं ना कि बाकियों का मजा किरकिरा करने।
नकल ना करें
अक्सर गोवा जैसे बीच पर जाकर ब्वॉयज विदेशियों की नकल करते हुए उल्टे-सीधे ढंग से और बनावटी रूप में ओवरस्मार्ट बनते हैं और गलत अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं। आप कम से कम ऐसा ना करें।
ड्रिंक के बाद उल्टियां
अक्सर लोग ऐसी जगहों पर ड्रिंक का ओवरडोज ले लेते हैं नतीजन वे उल्टियां करते नजर आते हैँ। कम से कम आप उतनी ही ड्रिंक पीएं जितनी आपसे हजम हो।,
दुल्हन बन ना पहुंचे गोवा
आपकी नई-नई शादी हुई है। फिर भी आप अपना ब्राइडल मेकअप और ज्वैलरी पहनकर बीच पर ना जाएं। क्या आपको लगता है आपका स्विमसूट और बैंगल्स के साथ कोई मेल होगा।