महिलाओं को घर के काम का भी ज्यादा बोझ उठाना पड़ रहा है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
आज चीन में महिलाएं, घर के काम-काज में पहले के मुकाबले ढाई गुना ज्यादा समय देने को मजबूर हैं। जानकार कहते हैं कि कोविड-19 के कारण नौकरी गंवाने का ज्यादा दुष्प्रभाव महिलाएं ही झेल रही हैं। इसकी प्रमुख वजह तो ये है कि एक तो उनकी नौकरियां चली गईं, फिर उन्हें घर के काम का भी ज्यादा बोझ उठाना पड़ रहा है।
महिलाएं ज्यादातर उन उद्योगों में काम करती हैं जिन पर कोविड-19 की सबसे अधिक मार पड़ी है, जैसे कि होटल, रेस्टोरेंट, एयरलाइन या टूरिज्म।
शंघाई की सुसी गाओ लॉकडाउन से पहले से ही नई नौकरी तलाश रही थीं। वो ऑनलाइन रिटेल सेक्टर में काम करती हैं। अब अर्थव्यवस्था की तालाबंदी के कारण वो घर पर रहने को मजबूर हैं। अपनी दो साल की बेटी की पूरी जिम्मेदारी सुसी के ही ऊपर आ गई है।
वो कहती हैं, "मैं जितने परिवारों को जानती हूं, उनमें से ज्यादातर में आर्थिक बोझ मर्दों पर पड़ा है, तो घर के काम-काज का बोझ महिलाओं को उठाना पड़ रहा है."।