आमतौर पर प्यार के दौरान लोग सबकुछ भूल जाते हैं लेकिन जब पार्टनर को धोखा देने की बात आती है तो कई बातों का ध्यान रखा जाता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में ये बात सामने आई है।
द हेल्थ साइट पर छपी खबर के मुताबिक तकरीबन आधे से ज्यादा महिला और पुरुष अपने पति या पत्नी के अलावा बाहर अफेयर करते हैं तो वे पार्टनर चुनते समय बालों के रंग का खास ध्यान रखते हैं। यानी पति या पत्नी के बालों के रंग से गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड के बालों का रंग अलग होना चाहिए।
एक्ट्रा मैरिटल डेटिंग वेबसाइट AshleyMadison.com द्वारा करवाई गई इस रिसर्च में 2500 महिलाओं और पुरुषों को शामिल किया गया। जिसमें हर तीसरा पुरुष गोरी लवर चाहता है जबकि 29.2 फीसदी महिलाएं गोरा लवर चाहती हैं।
डेली स्टार रिपोर्ट के मुताबिक, काले बालों वाले पार्टनर को एक्ट्रा मैरिटल अफेयर के दौरान ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है। सर्वे में पाया गया कि हर पांच में से एक महिला विवाहेत्तर संबंध बनाने के दौरान सिल्वर बालों वाले पुरुष को ज्यादा प्राथमिकता देती है जबकि 1.1 फीसदी पुरुष ग्रे हेयर वाली महिलाओं को।