रिश्ते बेहद नाजुक होते हैं। रिश्तों को संभालकर रखने की जरुरत होती है क्योंकि छोटी-छोटी गलतियां भी दरार ला सकती हैं। जाहिर सी बात है कि अगर रिश्ते मजबूत बनाने के लिए देखरेख की जरुरत है तो निगरानी की भी आवश्यकता पड़ सकती है। ऐसे में, चीजों को नजरअंदाज करने की बजाय उनपर ध्यान दें इससे आपको ये पता चलेगा कि आपका पार्टनर विश्वासपात्र है या नहीं और कहीं वो आपको धोखा तो नहीं दे रहा। जानिए इन खास 5 संकेतों के बारे में जो बताते हैं कि आपका पार्टनर आपको चीट कर रहा या रही है।