फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में कभी न करें ये 3 गलतियां

Tue, 02 Apr 2019 10:55 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्यार में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत होती है। कहते भी हैं कि प्यार जितना छिपा रहता है उतना ही ज्यादा मजबूत होता है। अगर आप किसी से प्यार करते हैं और रिलेशनशिप में जा रहे हैं तो आपको उन गलतियों को कभी नहीं करना चाहिए जिन्हें आमतौर पर लोग करते हैं। इन गलतियों की बदौलत कई बार प्यार पनपने और अंजाम तक पहुंचने से पहले ही टूट जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं ये तीन गलतियां...
विज्ञापन

2 of 4
relationship - फोटो : file photo
पहली गलती# जल्दबाजी
प्यार में कभी भी जल्दबाजी न करें। सबसे पहले अपनी कमेस्ट्री और कनेक्शन देख लें। आप जिससे प्यार करते हैं उसके साथ आपने कितना वक्त बिताया है और रिलेशनशिप को लेकर उसके विचार क्या हैं,  इन सभी बातों को अच्छी तरह से समझ लें। दरअसल, अक्सर यह होता है कि आप जल्दबाजी करके प्यार में चीजों को इजहार कर देते हैं और आपका पार्टनर ऐसा नहीं सोच रहा होता है। इसलिए, किसी भी चीज को लेकर जल्दबाजी बिल्कुल भी न करें। जैसा चल रहा है उसे उसी तरह से चलने दें और सही वक्त आने पर चीजों का इजहार करें।
 
विज्ञापन

3 of 4
relationship
दूसरी गलती# भावनाओं को जल्द व्यक्त करना
अक्सर देखा गया है कि प्यार में लोग जल्द ही अपनी भावनाओं को व्यक्त कर देते हैं। कुछ ही दिन हुए होते हैं और सीधे 'मैं तुमसे प्यार करता हूं' तक पहुंच जाते हैं। प्यार का इजहार करने से पहले इस बात को देख लें कि क्या आप दोनों एक-दूसरे के साथ सहज महसूस कर रहे हैं या नहीं। भावनाओं को व्यक्त करने से पहले एक-दूसरे के साथ खूब वक्त बिताएं और अपने विचारों को साझा करें। 
 
विज्ञापन

4 of 4
रिश्ता
तीसरी गलती# पहले ही दिन से अधिकार न जताएं
आमतौर पर ज्यादातर लोग प्यार में तीसरी गलती सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसे लोग डेट के पहले ही दिन से अधिकार जताना शुरू कर देते हैं। इससे कई बार बात बिगड़ जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें