रिश्ते का सबसे अच्छा पक्ष होता है धैर्य के साथ सुनना। अगर आप सुनने की आदत डालेंगे तो आपके रिश्ते में कभी भी दरार नहीं आएगी। दरअसल, ये बात थोड़ा अजीब जरूर लगती है लेकिन एकदम सच है। जैसे ही किसी भी रिश्ते में आप सुनने की आदत डालते हैं तो आपको परिवर्तन खुद-ब-खुद दिखने लगते हैं। अगर आपका पार्टनर किसी बात को लेकर गुस्सा है और आपको कुछ कह रहा है तो भी उसे सुने। हर चीज का मर्ज है, सुनना और उसके बाद फिर जवाब देना। इससे न तो बात बड़ेगी और न ही रिश्ते में कड़वाहट आएगी।