फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi America Visit: अमेरिका में राजकीय भोज में शामिल होंगे पीएम मोदी, खाने में इन चीजों को करते हैं पसंद

Mon, 12 Jun 2023 07:58 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजराती खाना बेहद प्रिय है। इसके अलावा वह खिचड़ी खाना भी पसंद करते हैं। अमेरिका के न्यू जर्सी में एक रेस्तरां एक खास थाली लाॅन्च कर रहा है, जिसमें भारतीय व्यंजन शामिल है। यह थाली पीएम मोदी को समर्पित है।
विज्ञापन
PM Modi favrourite food - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

New Jersey Restaurant Launch Modi Ji Thali: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन के निमंत्रण पर जून माह में अमेरिका की यात्रा पर हैं। आगामी राजकीय यात्रा के दौरान नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति बाइडेन द्वारा आयोजित राजकीय भोज में शामिल होंगे। इस रात्रिभोज का आयोजन 22 जून को है, जिसकी मेजबानी यूएस राष्ट्रपति कर रहे हैं। वहीं दूसरी बार अमेरिका कांग्रेस की संयुक्त बैठक को भी पीएम मोदी संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी की इस बार की अमेरिका यात्रा इसलिए भी खास है क्योंकि इस दौरान न्यू जर्सी के एक रेस्तरां ने एक स्पेशल 'मोदी जी थाली' लॉन्च करने की योजना बनाई है। 'मोदी जी थाली' में भारतीय व्यंजनों को परोसा जाएगा। रेस्तरां के शेफ का कहना है कि यह थाली भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित है। विदेश में प्रधानमंत्री मोदी की बढ़ती लोकप्रियता और काफी प्रसंशक होने के कारण यह थाली लाॅन्च की जा रही है। आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पसंदीदा भोजन क्या है और मोदी जी थाली की क्या खासियत है।

विज्ञापन


पीएम मोदी का पसंदीदा खाना

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गुजराती खाना बेहद प्रिय है। इसके अलावा वह खिचड़ी खाना भी पसंद करते हैं। पीएम मोदी भारतीय खाने के प्रशंसक हैं। इसके पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बाटी चोखा खा रहे हैं। इसी तरह उन्हें मौसमी फल, मशरूम, सरसों का साग और हरी सब्जियां खाना पसंद है।

न्यू जर्सी के रेस्तरां की 'मोदी जी थाली' का मेन्यू

अमेरिका के एक रेस्तरां ने पीएम मोदी की यात्रा से पहले मोदी जी थाली लॉन्च करने की तैयारी की है। मोदी जी थाली में भारतीय व्यंजन शामिल हैं। इस थाली में पीएम मोदी की पसंदीदा खिचड़ी परोसी जाएगी। इसके अलावा सरसों का साग, रसगुल्ला, दम आलू से लेकर कश्मीरी व्यंजन, इडली, ढोकला, छाछ और पापड़ भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें