फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें इन चीजों का सेवन, दिमाग रहेगा तरोताजा

Thu, 09 Jul 2020 11:47 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
आज के समय में तनाव आम बात होने लगी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आज के समय में तनाव आम बात होने लगी है। लॅाकडाउन की वजह से मानसिक तनाव काफी बढ़ गया है। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है। 

स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का ध्यान रखना जरूरी होता है। कई विशेषज्ञों के अनुसार अच्छा भोजन करने से कई तरहों की बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं किन चीजों का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ होता है...

 
विज्ञापन

2 of 7
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
अखरोट
  • अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है जो कि मस्तिष्क के लिए आवश्यक है। इसका सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। कई शोधों के अनुसार भोजन में ओमेगा- 3 फैटी एसिड की मात्रा बढ़ाने से मानसिक तनाव कम होता है।
 
विज्ञापन

3 of 7
अलसी के बीज पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
अलसी के बीज
  • अलसी के बीजों में मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड काफी मात्रा में पाया जाता है। अलसी के बीजों का सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। इसके साथ ही अलसी के बीजों का सेवन करने से हार्ट से संबंधित समस्याएं नहीं होती हैं। अलसी के बीज पाचन तंत्र को भी मजबूत करने में सहायक होते हैं।

4 of 7
मोठ का सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं रहती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मोठ
  • मोठ एक फलियां है। मोठ में मैग्नीशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में मैग्नीशियम का स्तर कम होने पर अवसाद पैदा हो सकता है। मोठ का सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम की कमी नहीं रहती है। आप मोठ को अंकुरित करके खा सकते हैं। दाल के रूप में भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसका सेवन करना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है।
विज्ञापन

5 of 7
काजू में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है- सांकेतिक तस्वीर
काजू
  • काजू में जिंक काफी मात्रा में पाया जाता है। शरीर में जिंक की कमी होने पर अवसाद की जैसी स्थिति बन सकती है। कई शोधों में इस बात का दावा किया जा चुका है कि काजू का सेवन करने से मानसिक स्वास्थ्य को लाभ मिलता है।
विज्ञापन

6 of 7
बादाम का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
बादाम
  • बादाम का सेवन मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। प्रतिदिन सुबह भीगे हुए बादाम खाने से दिमाग तरोताजा रहता है। डॅाक्टरों के अनुसार रोज सुबह भीगे हुए बादाम खाने से याददाशत को मजबूत किया जा सकता है। बादाम में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मानसिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दूध
  • दूध का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। एक रिपोर्ट के अनुसार रात में दूध में हल्दी या जायफल मिलाकर पीने से मन शांत रहता है। दूध में एमिनो एसिड ट्रिप्टोफैन पाया जाता है जो कि मानसिक स्वास्थ्य को नियंत्रण करने का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें