फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Summer Drinks: वर्कआउट के बाद क्या पिएं? नींबू पानी या नारियल पानी, जानिए कौन है ज्यादा फायदेमंद

Fri, 22 May 2026 11:04 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Nimbu Pani vs Coconut Water : गर्मियों में एक्सरसाइज के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी और नारियल पानी दोनों फायदेमंद माने जाते हैं। नींबू पानी तुरंत ताजगी और विटामिन सी देता है, जबकि नारियल पानी प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो शरीर में पानी की कमी जल्दी पूरी करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
वर्कआउट के बाद कौन सी ड्रिंक पीनी चाहिए - फोटो : aI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मियों में एक्सरसाइज करना शरीर के लिए फायदेमंद तो होता है, लेकिन इस दौरान पसीने के जरिए शरीर से काफी मात्रा में पानी और जरूरी मिनरल्स बाहर निकल जाते हैं। अगर सही समय पर शरीर को दोबारा हाइड्रेट न किया जाए, तो थकान, कमजोरी, चक्कर और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यही वजह है कि फिटनेस एक्सपर्ट्स गर्मियों में वर्कआउट के दौरान और बाद में सही ड्रिंक लेने की सलाह देते हैं।

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि गर्मियों में व्यायाम के बाद नींबू पानी ज्यादा फायदेमंद है या नारियल पानी। दोनों ही ड्रिंक्स नेचुरल और हेल्दी माने जाते हैं, लेकिन इनके फायदे अलग-अलग हो सकते हैं। जहां नींबू पानी शरीर को इंस्टेंट फ्रेशनेस देता है, वहीं नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी करने में मदद करता है। अगर आप भी वर्कआउट या माॅर्निंग वाॅक के बाद सही हाइड्रेशन ड्रिंक चुनने को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि किस स्थिति में कौन-सा ड्रिंक ज्यादा बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन

गर्मियों में हाइड्रेशन के लिए क्या है बेहतर?


नींबू पानी देता है तुरंत ताजगी

  • नींबू पानी गर्मियों का सबसे लोकप्रिय ड्रिंक माना जाता है।
  • इसमें मौजूद विटामिन सी शरीर को ताजगी देने के साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है।
  • अगर एक्सरसाइज हल्की है और आपको सिर्फ रिफ्रेश महसूस करना है, तो हल्का नमक और शहद वाला नींबू पानी अच्छा विकल्प हो सकता है।


नारियल पानी में होते हैं प्राकृतिक इलेक्ट्रोलाइट्स

  • नारियल पानी को नेचुरल एनर्जी ड्रिंक भी कहा जाता है।
  • इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं।
  • ये शरीर में पानी और मिनरल्स का संतुलन बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।
  • ज्यादा पसीना आने या लंबे वर्कआउट बाद यह ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन

जिम और हैवी वर्कआउट वालों के लिए क्या बेहतर?

अगर आप हाई-इंटेंसिटी वर्कआउट या लंबे समय तक व्यायाम करते हैं, तो नारियल पानी ज्यादा असरदार हो सकता है क्योंकि यह शरीर को तेजी से रिहाइड्रेट करने में मदद करता है। वहीं हल्की एक्सरसाइज, योग या माॅर्निंग वाॅक के बाद नींबू पानी भी काफी अच्छा विकल्प माना जाता है।


ज्यादा चीनी मिलाने से बचें

कई लोग नींबू पानी या अन्य समर ड्रिंक्स में जरूरत से ज्यादा चीनी मिला लेते हैं। इससे ड्रिंक हेल्दी की बजाय सेहत के लिए नुकसानदायक बन सकती है। कोशिश करें कि कम चीनी या प्राकृतिक मिठास का इस्तेमाल करें ताकि शरीर को सही फायदे मिल सकें।


कब और कैसे पिएं ये ड्रिंक्स?

वर्कआउट खत्म होने के 15-20 मिनट के अंदर हाइड्रेट ड्रिंक लेना बेहतर माना जाता है। बहुत ज्यादा ठंडा पेय तुरंत पीने से बचना चाहिए। सामान्य तापमान या हल्का ठंडा ड्रिंक शरीर के लिए ज्यादा आरामदायक हो सकता है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें