फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Car Sickness Remedies: कार सफर में आती है उल्टी तो ये तरीके एक बार अपनाएं, लंबी यात्रा भी लगेगी आसान

Thu, 21 May 2026 11:06 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Motion Sickness Remedies: कार सफर में उल्टी या जी मिचलाने की समस्या मोशन सिकनेस के कारण होती है। इससे बचने के लिए हल्का भोजन करें, आगे की सीट पर बैठें, ताजी हवा लें और मोबाइल देखने से बचें। अदरक, नींबू और पर्याप्त पानी भी राहत देने में मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन
motion sickness - फोटो : Ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Car Safar Me Ulti Rokne ke Upay: गर्मी की छुट्टियां हों या वीकेंड रोड ट्रिप, कार से सफर करना हर किसी को पसंद होता है। लेकिन कई लोगों के लिए यात्रा का मजा उस समय खराब हो जाता है जब रास्ते में उल्टी, चक्कर या जी मिचलाने जैसी समस्या शुरू हो जाती है। खासकर बच्चों और कुछ संवेदनशील लोगों में कार में बैठते ही बेचैनी महसूस होने लगती है। इसे मोशन सिकनेस कहा जाता है, जो सफर के दौरान शरीर और दिमाग के बीच संतुलन बिगड़ने की वजह से होती है।

कई बार लोग इस परेशानी के डर से लंबी यात्रा करने से भी बचने लगते हैं। हालांकि कुछ आसान आदतें और घरेलू उपाय अपनाकर इस समस्या को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। सही सीट चुनने से लेकर खानपान तक, छोटी-छोटी बातें सफर को आरामदायक बना सकती हैं। अगर आपको या आपके बच्चों को भी कार में सफर करते समय उल्टी या जी मिचलाने की शिकायत रहती है, तो आज हम आपको बताएंगे कुछ असरदार तरीके, जिन्हें अपनाकर आप रोड ट्रिप का पूरा मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन

कार में उल्टी और जी मिचलाने से बचने के आसान तरीके


सफर से पहले भारी खाना खाने से बचें

कार में बैठने से पहले बहुत ज्यादा तला-भुना या भारी खाना खाने से उल्टी की संभावना बढ़ जाती है। सफर से पहले हल्का और आसानी से पचने वाला भोजन करें। खाली पेट यात्रा करना भी सही नहीं माना जाता, इसलिए हल्का स्नैक जरूर लें।


हमेशा आगे की सीट पर बैठें

मोशन सिकनेस से परेशान लोगों के लिए आगे की सीट ज्यादा आरामदायक होती है। आगे बैठने से सड़क साफ दिखाई देती है और शरीर का बैलेंस बेहतर रहता है। खासकर बच्चों को पीछे बैठाने की बजाय बीच या आगे बैठाना ज्यादा बेहतर हो सकता है।

विज्ञापन

मोबाइल और किताब देखने से बचें

सफर के दौरान लगातार मोबाइल चलाना, वीडियो देखना या किताब पढ़ना जी मिचलाने की समस्या बढ़ा सकता है। इससे आंखों और शरीर के संतुलन में फर्क पड़ता है। बेहतर होगा कि सफर के दौरान बाहर के दृश्य देखें और आंखों को आराम दें।


नींबू और अदरक देंगे तुरंत राहत

घरेलू उपायों में अदरक और नींबू काफी असरदार माने जाते हैं। सफर से पहले अदरक की चाय पी सकते हैं या नींबू पानी ले सकते हैं। कई लोग कार में नींबू सूंघने से भी राहत महसूस करते हैं। ये तरीके पेट को शांत रखने में मदद कर सकते हैं।


कार में ताजी हवा और ब्रेक जरूरी

बंद कार और तेज परफ्यूम की गंध कई बार उल्टी की वजह बन सकती है। इसलिए कार में हल्की ताजी हवा आने दें। लंबी यात्रा के दौरान बीच-बीच में रुककर थोड़ा टहलना भी शरीर को रिलैक्स करता है और मोशन सिकनेस कम हो सकती है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें