फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल पर कोई नया संकल्प लेने से पहले ध्यान में जरूर रखें ये बातें

Mon, 01 Jan 2018 10:35 AM IST
नंद राम
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने लक्ष्यों को स्पष्ट करें। आपके लिए इनकी सफलता के क्या मायने हैं, इस पर विचार करें। लक्ष्यों पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। ध्यान रहे कि इन लक्ष्यों में एक स्पष्टता हो। संकल्पों की लंबी सूची न बनाएं। एक-दो संकल्प लें। उन्हें सही तरह से परिभाषित जरूर करें। अपने दिमाग में इन लक्ष्यों को प्राप्त करने का एस.एम.एम.आर.टी फॉर्मूला याद रखें। फिर इन्हें प्राप्त करने के लिए अपने प्रयासों की शुरुआत करें।

विज्ञापन


बाधाओं की सूची बनाएं- संकल्पों को पूरा करने के दौरान चाहे जितनी भी बाधाएं आएं, उनका सामाना करने के लिए तैयार रहें। बाहरी और आंतरिक (आपके व्यवहार में बदलाव) बाधाओं की पहचान करके, इन्हें वर्गीकृत करें। उनकी सूची बनाएं। इससे आपको अपने संकल्पों की ओर व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

किसी की मदद लें- आप चाहते हैं कि इस वर्ष आप अपने संकल्पों को निभा पाएं, तो किसी ऐसे व्यक्ति की मदद लें, जो आपको आपके लक्ष्यों से भटकने न दे। जब भी आपके कदम लड़खड़ाएं, वह आपको प्रोत्साहित करे। इसमें वही इंसान आपकी सही तरीके से मदद कर सकता है, जो अपने संकल्पों को बहुत ही आसानी से पूरा कर पाता है। संकल्प आपने लिया है, लेकिन कई बार इनकी सफलता में अन्य लोग भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विकल्पों को तलाशें- कुछ चीजें हमारी योजना के अनुसार नहीं होती हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने के समय आपके पास 'प्लान बी' होनी चाहिए। स्वयं से पूछें कि अगर प्लान बी की जरूरत पड़ी, तो इस पर कैसे कार्य करेंगे। उदाहरण के तौर पर, आप लक्ष्य प्राप्ति के दौरान बहुत सारी बाधाओं का सामना कर रहे हैं,लेकिन आपकी योजना के अनुसार कार्य नहीं हो पा रहा है। इससे आप हतोत्साहित हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में पहुंचने से पहले ही सोच लें, ताकि आपको किसी प्रकार की जल्दबाजी न करनी पड़े।

अनुशासन में रहकर करें कार्य- किसी भी प्रकार की सफलता के लिए जीनव में अनुशासन एक महत्वपूर्ण कड़ी निभाता है। आप स्वयं अपनी सफलता या असफलता के लिए जिम्मेदार होते हैं। यदि आप अपने संकल्पों को पूरा करना चाहते हैं, तो खुद के प्रति एक अनुशासन बनाएं। अपने कार्यों को पूरा करने के प्रति जिम्मेदार बनें। सही दिशा में कदम बढ़ाइए और मन में किसी भी प्रकार के संदेह या हतोत्साहन को न आने दीजिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें