फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mother's Day: मदर्स डे पर भेजें अपनी मम्मी को प्यार भरे SMS

Sun, 14 May 2017 07:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
मदर्स डे
विज्ञापन
वैसे तो हम सभी अपनी मां को बेहद प्यार करते हैं लेकिन रोजमर्रा की भागदौड़ भरी जिंदगी में उन्हें कभी ये नहीं बता पाते कि वो हमारे लिए कितनी खास हैं। अपनी मॉम को ये खास एहसास कराने के लिए ही मदर्स डे मनाया जाता है। बता दें मदर्स डे मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल मदर्स डे 14 मई को मनाया जाएगा।
विज्ञापन


ये खास दिन उन सभी माताओं को समर्पित है जिन्होंने अपने बच्चों को कुछ बनाने के लिए अपना जीवन लगा दिया। अगर इस साल आप अपनी मम्मी से मदर्स डे पर दूर हैं तो आइए उन्हें ये कुछ प्यार भरे एसएमएस और मेसेज भेजकर एहसास करवाएं कि वो हमारे लिए कितनी खास हैं। 
विज्ञापन


1-माँ तेरी याद सताती है, मेरे पास आ जाओ
थक गया हूँ, मुझे अपने आँचल मैं सुलाओ
उंगलियाँ अपनी फेर कर बालों मैं मेरे
एक बार फिर से बचपन की लोरियाँ सुनाओ

2-फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती है
मुझको उस तरह मेरी मां अच्छी लगती है...
भगवान सलामत और खुश रखे, मेरी मां को
सारी दुआओं में मुझे ये दुआ अच्छी लगती है...

3-दास्तान मेरे लाड़-प्यार की बस,
एक हस्ती के गिर्द घूमती है,
प्यार जन्नत से इसलिए है मुझे,
क्योंकि ये भी मेरी माँ के क़दम चूमती है

4-मां है मुहब्बत का नाम,मां को हजारों सलाम,
कर दें फिदा जिंदगी, आए जो बच्चों के नाम

5-हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है,
हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है
अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कुछ भी नहीं होगा,
मैं जब घर से निकलता हूँ दुआ भी साथ चलती है

6-मां का रिश्ता ऐसा बनाया जाए, जिसको निगाहों में बिठाया जाएं,
रहे उसका मेरा रिश्ता कुछ ऐसा कि वो अगर उदास हो तो हमसे भी मुस्कुराया ना जाए। 

आप सभी को 'मदर्स डे' पर ढ़ेरों शुभकामनाएं।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें