क्या आपने कभी गौर किया है कि सुबह की शुरुआत कैसी होती है, उसका असर पूरे दिन पर पड़ता है? अगर सुबह उठते ही हम सही आदतें अपनाएं तो दिनभर न सिर्फ एनर्जी बनी रहती है बल्कि सकारात्मकता और प्रेरणा भी मिलती है। आइए जानते हैं उनपांच छोटी आदतों के बारे में, जिन्हें सुबह उठते ही अपनाना चाहिए।
सुबह की ये 5 आदतें छोटी लग सकती हैं लेकिन इनका असर बहुत बड़ा होता है। अगर इन्हें डेली रूटीन में शामिल किया जाए तो आप दिनभर पॉज़िटिव, हेल्दी और मोटिवेटेड महसूस करेंगे।
गहरी सांस और मेडिटेशन
सुबह की पहली सांस को गहराई से लेना दिनभर शांति देता है। पांच से 10 मिनट मेडिटेशन करने से दिमाग फ्रेश और केंद्रित रहता है।
एक गिलास गुनगुना पानी पीना
नींद के बाद शरीर को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। गुनगुना पानी डिटॉक्स करने और मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में मदद करता है।
सकारात्मक कथन और प्रार्थना
खुद को मोटिवेट करने के लिए सुबह उठकर कुछ वक्त अपने आप से सकारात्मक बातें करें। जैसे मैं कर सकता हूं या आज का दिन कल से बेहतर होगा। प्रार्थना और कृतज्ञता भाव से दिन की शुरुआत करने पर मानसिक शांति मिलती है।
हल्का व्यायाम या स्ट्रेचिंग
शरीर की जकड़न दूर करने और एनर्जी एक्टिवेट करने के लिए 10 से 15 मिनट स्ट्रेचिंग करें। इसके अलावा कुछ देर तेज पैदल चलने की आदत बनाएं । सुबह वाॅक पर जाएं या योगासन भी कर सकते हैं। योग आपके शरीर और मस्तिष्क को रिलैक्स करता है।
लिस्ट बनाकर करें काम
दिन की शुरुआत में एक लिस्ट बनाएं, जिसमें दिनभर के कामों को जोड़ें। आज का दिन आपको कैसे बिताना है, क्या क्या काम करना है, इसकी लिस्ट बनाने से सभी कार्यों को किया जा सकता है और प्रोडक्टिविटी को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही लिस्ट पर लिखें कामों में से प्राथमिकता तय करें। कौन सा काम ज्यादा जरूरी है और आज किया जाने वाला है , ये तय करने से तनाव कम होता है और आत्मविश्वास बढ़ता है।