फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monthly Grocery Budget: सिर्फ 3000 रुपये में महीने भर का राशन, ऐसे करें स्मार्ट प्लानिंग

Sat, 28 Feb 2026 02:53 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Meal Planning : कम बजट में महीने भर की राशन प्लानिंग करें ताकि घर-खर्च कम हो और बचत भी की जा सके। यहां लगभग तीन हजार रुपये में महीने का राशन खर्च के लिए कुछ टिप्स बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सिर्फ 3 हजार में महीने भर का राशन - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Monthly Ration Budget Planning: कहते हैं कि आटे-दाल का भाव तब तक पता नहीं चलता, जब तक खुद को खर्च न करना पड़े। लेकिन अगर सही योजना के साथ खर्च किया जाए तो खर्च को नियंत्रित किया जा सकता है और जेब पर बोझ भी नहीं पड़ता। अक्सर लोग जितना कमाते हैं, उससे ज्यादा खर्च करते हैं। महीने के अंत तक उनकी पूरी आय घर-खर्च में खत्म हो जाती है और बचत के नाम पर कुछ भी नहीं बचता। कमाई का ज्यादातर हिस्सा खाने-पीने या राशन में चला जाता है। महीने में 20 से 30 हजार रुपये राशन में खर्च करते हैं तो ये खबर आपके काम की है। महंगाई के दौर में बजट मैनेज करना चुनौती है। लेकिन सही योजना से 3000 रुपये में भी महीने भर का बेसिक राशन मैनेज किया जा सकता है। सही प्लानिंग और अनुशासन से कम बजट में भी परिवार का खर्च संभाला जा सकता है।

विज्ञापन


आइए जानते हैं राशन के खर्च को नियंत्रित करने के लिए कैसे योजना बनाएं और खर्च करें। 


सूची बना लें

  • सबसे पहले महीनेभर के लिए राशन और जरूरी सामान की लिस्ट बना लें।
  • इस लिस्ट में अनाज, दाल, चावल, तेल, मसाले, दूध-दही और सब्जियों की प्राथमिकता तय करें। 


थोक में सामान खरीदें
 

  • अब लिस्ट में लिखी सामग्री थोक बाजार से खरीदें।
  • थोक में खरीदारी करने से लगभग 10 से 20 फीसदी तक की बचत हो सकती है। 

विज्ञापन

स्थानीय और मौसमी सब्जियों की खरीदारी
 

  • सब्जियां लोकल बाजारों से खरीदें।
  • यहां से आप ताजी मौसमी सब्जियां मोलभाव करके कम दाम में खरीद सकते हैं।
  • ताजी सब्जियां लंबे समय तक चलती हैं। 


मेन्यू तय करें
 

  • हर हफ्ते का मेन्यू पहले से तय कर लें।
  • सुबह के नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के खाने में हफ्ते भर तक क्या बनेगा, ये तय करने से फालतू खर्च पर नियंत्रण रहता है। 


घर का बना नाश्ता
 

  • बाहर के स्नैक्स से बचें।
  • अगर आप बिस्किट, नमकीन, पिज्जा-बर्गर पर व्यय से बजट बिगड़ता है। 
  • घर में पोहा, उपमा जैसे विकल्प रखें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें