होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त रंग त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में क्यों न इस बार घर पर ही प्राकृतिक और हर्बल रंग तैयार किए जाएं? ये रंग न सिर्फ सुरक्षित होते हैं, बल्कि पर्यावरण के लिए भी बेहतर हैं।
इस होली बाजार के केमिकल रंगों को छोड़कर घर पर बने हर्बल रंग अपनाएं। यह न सिर्फ आपकी त्वचा और बालों की रक्षा करेगा, बल्कि प्रकृति को भी सुरक्षित रखेगा। इस बार होली को बनाएं रंगीन, लेकिन सेहतमंद तरीके से। आइए जानें घर पर हर्बल गुलाल और रंग बनाने के आसान और असरदार तरीके।
गुलाबी रंग कैसे बनाएं?
सामग्री
-
चुकंदर
-
कॉर्न फ्लोर या बेसन
विधि
-
चुकंदर को छोटे टुकड़ों में काटकर सुखा लें।
-
पूरी तरह सूखने के बाद पीसकर पाउडर बना लें।
-
इसमें कॉर्न फ्लोर मिलाकर हल्का और सॉफ्ट गुलाल तैयार करें।
चुकंदर का रस निकालकर पानी में मिलाएं और लिक्विड कलर बनाएं।
पीला रंग घर पर कैसे बनाएं?
सामग्री
विधि
-
1 भाग हल्दी में 2 भाग बेसन मिलाएं।
-
अच्छी तरह मिक्स करके छान लें।
यह रंग एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है और त्वचा के लिए फायदेमंद है।
हरा रंग बनाने का तरीका
सामग्री
विधि
ध्यान रखें कि मेहंदी में कोई डाई या केमिकल न मिला हो।
लाल रंग तैयार करें घर पर
सामग्री
विधि
-
गुड़हल के फूलों को धूप में सुखाएं।
-
मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बनाएं।
-
जरूरत हो तो आटा मिलाकर मात्रा बढ़ा सकते हैं।
नीला रंग कैसे बनाएं?
सामग्री
फूलों को उबालकर ठंडा करें। इससे सुंदर नीला लिक्विड कलर तैयार हो जाएगा।
सावधानियां
-
रंगों को पूरी तरह सुखाकर ही पीसें।
-
किसी भी सामग्री से एलर्जी हो तो इस्तेमाल न करें।
-
आंखों और मुंह में रंग जाने से बचाएं।