जोजिबिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
जोजिबिनी के साथ 20 सुंदरियां सेमीफाइल तक पहुंची थीं। शीर्ष दस में कोलंबिया, फ्रांस, आइसलैंड, इंडोनेशिया, मैक्सिको, पेरू, पुएर्टो रीको, साउथ अफ्रीका, थाईलैंड और अमेरिका की सुंदिरयों जगह बनाई। प्रतियोगिता की शुरुआत में प्रतियोगियों ने अपने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए पारंपरिक पहनावे में वॉक किया। भारत की वर्तिका सिंह लाल रंग के लहंगे में दिखीं। कॉस्ट्यूम राउंड के बाद वर्तिका सिंह की टॉप-20 सेमीफाइनलिस्ट में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। हालांकि इसके बाद वो शीर्ष दस में जगह नहीं बना पाई।