Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
फिल्म 'पति, पत्नी और वो' में भूमि एक कामुक, आकर्षक और खुद का दिमाग रखने वाली बीवी का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान भूमि ने अपनी फैशन चॉइस पर खूब प्रयोग किए। इसके लिए उन्हें आलोचकों और मीडिया से काफी तारीफें मिलीं। कोई गाउन हो, साड़ी हो या कोई खास तरह की ड्रेस हो। भूमि ने कब कुछ बेझिझक पहना।