फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज कॉरिडोर में नाच रहा था मेडिकल का ये स्टूडेंट, वायरल हो गया डांस का वीडियो

Mon, 05 Apr 2021 05:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मेडिकल के इन स्टू़डेंट का डांस वीडियो हुआ वायरल
  • त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के हैं नवीन के रजाक और जानकी ओमकुमार
  • इन दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल स्टू़डेंट का डांस वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल सोशल मी़डिया पर क्या वायरल हो जाए कुछ नही पता। इन दिनों केरल के मेडिकल कॉलेज के दो स्टू़डेंट का वीडियो वायरल हो गया और वो इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। नवीन के रजाक और जानकी ओमकुमार नाम के ये मे़डिकल स्टू़डेंट अपने डांस वी़डियो की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बन गए हैं। 

विज्ञापन

मेडिकल स्टू़डेंट का डांस वीडियो वायरल - फोटो : इंस्टाग्राम
नवीन ने अपने सोशल मी़डिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर जानकी ओमकुमार के साथ डांस करता एक वीडियो का छोटा सा हिस्सा साझा किया है। दोनों की डांस परफार्मेंस नवीन के फैन को इतनी पसंद आई कि जल्दी ही ये वीडियो वायरल हो गया। नवीन और जानकी 1978 के हिट सॉन्ग रसपुतिन पर ताल मिला रहे हैं। वहीं ये वीडियो कॉलेज के कॉरिडोर में शूट किया गया है। दोनों ने इस गाने पर परफार्मेंस डांसर वेनेसा सेको के कोरियोग्राफी पर किया है। जिसमे उनकी एनर्जी देखने लायक है।  
विज्ञापन

मेडिकल के स्टू़डेंट नवीन के इस वीडियो को अबतक तीन लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं नवीन की फैन फॉलोइंग इस डांस परफार्मेंस को बहुत पसंद कर रही है। तभी तो ये डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वैसे नवीन इससे पहले भी डांस स्टेप के वीडियो फैंस के साथ साझा कर चुके हैं। जिसमे उनके फैंस ने डांस स्टेप की तारीफ की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें