फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Friendly Pet Birds: तोता ही नहीं, ये पक्षी भी हैं पालतू, जल्दी बन जाते हैं दोस्त

Mon, 09 Jun 2025 12:03 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Friendly pet bird names: आज के समय में लोग अलग-अलग प्रजातियों के पालतू पक्षियों की ओर रुख कर रहे हैं। अगर आप एक प्यारे पालतू साथी की तलाश में हैं तो तोते के अलावा इन दोस्ताना पक्षियों को ज़रूर एक मौका दें।
विज्ञापन
पालतू चिड़िया - फोटो : adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Friendly Pet Bird Names : अक्सर जब पालतू पक्षियों की बात होती है तो सबसे पहले तोते का नाम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तोते के अलावा भी कई ऐसे पक्षी हैं जो न सिर्फ खूबसूरत होते हैं, बल्कि बेहद समझदार और इंसानों से जल्दी घुल-मिल जाने वाले भी होते हैं? ये पक्षी घर में खुशी, चहचहाहट और दोस्ती का एहसास लेकर आते हैं। तोता जरूर लोकप्रिय है, लेकिन आज के समय में लोग अलग-अलग प्रजातियों के पालतू पक्षियों की ओर रुख कर रहे हैं। ये न केवल वातावरण को जीवंत बनाते हैं, बल्कि मन को भी सुकून देते हैं। अगर आप एक प्यारे पालतू साथी की तलाश में हैं तो तोते के अलावा इन दोस्ताना पक्षियों को ज़रूर एक मौका दें।

विज्ञापन



लव बर्ड्स 

रंग-बिरंगे और जोड़ी में रहने वाले ये छोटे पक्षी बहुत ही प्यारे होते हैं। ये अपने मालिक से जल्दी घुलमिल जाते हैं और यदि अकेले रखे जाएं तो इंसानों से गहरा लगाव बना लेते हैं। हालांकि इन्हें पर्याप्त समय और ध्यान चाहिए।


बजरीगर 

इसे रंगीन तोता भी कहते हैं। यह छोटे आकार का पक्षी है जो बातूना, स्मार्ट और बच्चों के लिए आदर्श माना जाता है। यह इंसानी आवाज की नकल भी कर सकता है। इस पक्षी की देखभाल आसान होती है और जल्दी दोस्त बनने वाला होता है।
विज्ञापन



कॉकटेल 

इसकी सिर पर कलगी और गालों पर रंगीन चिह्न इसे सबसे अलग बनाते हैं। ये बहुत मिलनसार होते हैं और हल्के संगीत व सीटी की आवाज पसंद करते हैं। ये भावनाएं भी अच्छे से समझते हैं।


फिंच 

ये छोटे-छोटे पक्षी झुंड में रहना पसंद करते हैं और अधिक हैंडलिंग की ज़रूरत नहीं होती। अगर आप शांति से उनके व्यवहार को देखना पसंद करते हैं तो ये आपके लिए परफेक्ट हैं। इनमें ज़्यादा इंटरैक्शन तो नहीं होता लेकिन देखने में बेहद मनमोहक हैं


कैनरी 

यह पीले रंग का गाने वाला पक्षी अपनी मधुर आवाज के लिए जाना जाता है। यह ज्यादा हैंडलिंग पसंद नहीं करता, लेकिन आपकी उपस्थिति का आभास रखता है। यह पक्षी सुनने में आनंददायक और सौंदर्य में भी खास।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें