फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साल 2018 में ये 5 बॉलीवुड सितारे हुए कैंसर के शिकार, इस तरह बदल गया लाइफस्टाइल

Tue, 25 Dec 2018 02:43 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफ स्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
साल 2018  खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कुछ अच्छी खबरें मिलीं तो कुछ बुरी भी, जिसे सुन मन उदास हो गया - फोटो : Instagram
विज्ञापन
साल 2018  खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। इस साल कुछ अच्छी खबरें मिलीं तो कुछ बुरी भी, जिसे सुन मन उदास हो गया। दरअसल इस साल बॉलीवुड से कुछ ऐसी खबरें आईं जिसके बारे में फैंस कभी सोचा भी नहीं होगा। इस साल कई बॉलीवुड सितारे कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार हो गए। बीमारी का पता चलने के बावजूद वे टूटे नहीं, बल्कि जिंदादिली से इसका सामना किया। इनकी लाइफस्टाइल में भी काफी तरह के बदलाव देखने को मिले।
विज्ञापन

 

4 जुलाई में सोनाली बेंद्रे ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक यह खबर पहुंचाई थी - फोटो : File Photo
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है सोनाली बेंद्रे का, इस साल 4 जुलाई में सोनाली बेंद्रे ने अपने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस तक यह खबर पहुंचाई थी कि वह कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें हाई ग्रेड कैंसर है। उन्होंने आगे लिखा था, वह अपने परिवार और दोस्तों का धन्यवाद करना चाहती हैं, जो उनके बुरे वक्त में साथ खड़े हैं। सोनाली ने भावुक होते हुए लिखा कभी वक्त ऐसा करवट बदलता है आपको पता नहीं चलता और आपको जिंदगी ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है। खैर अभी सोनाली बेंद्रे पहले से बेहतर महसूस कर रही हैं और अब वह भारत वापस आ गई हैं। फिलहाल वो अपने परिवार वालों संग समय बीता रही हैं। 

बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान ने न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर होने की खबर देकर फैंस को दोबारा सदमा दे दिया - फोटो : self
अभी सोनाली बेंद्रे की खबर से लोग ठीक से निकल नहीं पाएं थे कि तभी बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार इरफान खान ने न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर होने की खबर देकर फैंस को दोबारा सदमा दे दिया। इरफान ने इस खबर की जानकारी अपने टि्वटर हैंडल के जरिए दी थी। फिलहाल इरफान अपनी बीमारी का इलाज लंदन में करा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह अपनी बीमारी से हंसते हुए लड़ रहे हैं। 

अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप जीरो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं - फोटो : File Photo
बॉलीवुड में सोनाली बेंद्रे और इरफान खान की खबर से हलचल मचा हुआ था तभी एक और परेशान करने वाली खबर सबके सामने आ गई। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप जीरो ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। ताहिरा इन दिनों अपने कैंसर का इलाज करा रही हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि कुछ पता ही नहीं चला कब हो गया। फिलहाल ताहिरा अपना इलाज करा रही हैं। 

बॉलीवुड अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया। - फोटो : social media
एक तरफ जहां बॉलीवुड के सितारे कैंसर की लड़ाई हिम्मत से लड़ रहे थे इसी बीच एक खबर ऐसी आ गई जिससे सबकी आंखें नम हो गईं। बॉलीवुड अभिनेत्री सुजाता कुमार का कैंसर से निधन हो गया। इन्होंने श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश में उनकी बहन का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य फिल्मों में भी बेहतरीन किरदार निभाया था।
विज्ञापन

फिलहाल ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज न्यूयार्क में करा रहे हैं - फोटो : file photo
बॉलीवुड में एक के बाद एक कैंसर से जुड़ी खबर आने के बाद लोगों में डर पैदा हो गया था, जिसके बाद ऋषि कपूर के बीमार होने की खबर सामने आई। ऐसा कहा जाने लगा कि ऋषि कपूर को कैंसर है। सोशल मीडिया पर जब ये खबर उड़ी तो रणधीर कपूर ने इन खबरों को महज अफवाह बताया। फिलहाल ऋषि कपूर अपनी बीमारी का इलाज न्यूयार्क में करा रहे हैं। उन्हें कौन सी बीमारी है इसका पता अभी नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें