अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि लड़कियों को समझना बेहद मुश्किल काम हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये काम सिर्फ लड़को के लिए ही नहीं खुद कई बार लड़कियों के लिए भी काफी मुश्किल हो जाता है। आप सोच रहें होंगे कि ये हम कैसी बात कर रहें हैं। आपको ये जानकर बेहद हैरानी होने वाली है कि अपने बारे में ऐसी बहुत सी बातें होती हैं जो लड़कियां खुद नहीं जानती। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो खास बातें
विज्ञापन
2 of 7
girls are good detective
अच्छी डिटेक्टिव
लड़कियों को अपने बारे में ये बात बिल्कुल नहीं पता होती कि वक्त पड़ने पर वो किसी प्रोफेशनल जासूस से भी अच्छा काम करती है। जैसे अगर उन्हें अगर कोई लड़का पसंद होता है तो उसे अपना दिल देने से पहले ही वो उस लड़के के बारे में उसकी पूरी पड़ताल कर लेती हैं।
विज्ञापन
3 of 7
दूसरों के साथ तुलना पंसद नहीं
दूसरों के साथ तुलना पंसद नहीं
लड़कियों को ये बात बिल्कुल पंसद नहीं होती कि कोई उनकी तुलना किसी दूसरी लड़की से करे। वो अपने मुंह से इस बात को कभी नहीं कहेंगी। बावजूद इसके अगर आप ऐसा करते हैं तो आप उन्हें अनजाने में ही सही नाराज कर सकते हैं।
4 of 7
बोलने से ज्यादा इशारों में बात करना पंसद
बोलने से ज्यादा इशारों में बात करना पंसद
लड़कियों को जब कभी अपने दिल की बात किसी को बतानी होती है तो वो बोलने से ज्यादा इशारों में बात करना चाहती है। लेकिन इसके विपरीत जब उनका मूड खराब होता है तो वो चाहती हैं कि वो कम से कम बात करें या फिर चुप ही बैठी रहें।
विज्ञापन
5 of 7
प्यार करने से डरती हैं लड़कियां
प्यार करने से डरती हैं
लड़कियां अक्सर किसी को अपना दिल देने से पहले सोचने के लिए काफी समय लेती हैं हालांकि वो ऐसा क्यों करती हैं ये उन्हें भी नहीं पता होता। आपको बता दें कि वो ऐसा इसलिए करती हैं क्योंकि उनके दिल में कई तरह के डर होते हैं जिन्हें वो अपने चेहरे पर नहीं आने देती।उन्हें लगता है की कहीं उनके साथ प्यार में कहीं धोखा न हो जाए।
इसके अलावा वो सामने वाले इंसान से ये भी चाहती हैं कि अगर उसे उनके बारे में कुछ पता करना हैं तो वो सीधा उन्हीं से पूछ ले। अपने हिसाब से उनके बारे में कोई राय ना बनाने लगे। .
विज्ञापन
6 of 7
धोखे से टूट जाती हैं लड़कियां
धोखे से टूट जाती हैं लड़कियां
लड़कियां खुद को कितनी भी बोल्ड और डेयरिंग कह लें लेकिन वो काफी इमोशनल होती हैं। वो जब पहली बार किसी से दिल लगाती हैं तो उस रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाती है। बावजूद इसके अगर उन्हें प्यार में धोखा मिल जाएं तो वो पूरी तरह टूट जाती हैं। फिर वो लाख चाहे तब भी पहले जैसी नहीं बन सकती। दिल टूटने के बाद वो किसी भी रिश्ते पर विश्वास करने से पहले उसकी सच्चाई तक जाती है।
लड़कियों से जल्दी मिल जाती हैं माफी
भले ही आपको लड़कियां बड़ी नकचिढ़ी लगती हो। लेकिन उनका ये राज जानना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। बता दें लड़कियां भले ही खुद से कहती रहें कि वो अपने साथी से बहुत नाराज हैं लेकिन आपकी ज्यादातर गलतियों के लिए वो आपको दिल ही दिल में पहले ही माफ कर चुकी होती हैं।