फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनिंग टिप्स: किचन सिंक में पनप रहे हैं कीड़े, छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये उपाय

Wed, 28 Oct 2026 09:17 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kitchen Sink Cleaning Tips: रसोई की सिंक का इस्तेमाल बर्तन धोने के लिए किया जाता है, लेकिन कई बार इसमें जमा खाने के छोटे-छोटे टुकड़े और चिकनाई कीड़े पनपने की वजह बन जाते हैं। ऐसे में किचन की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए इन कीड़ों से छुटकारा पाना और उन्हें दोबारा आने से रोकना जरूरी है।
विज्ञापन
रसोई की सिंक से कीड़े भगाने के उपाय - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kitchen Sink Insect Removal Tips In Hindi: दिवाली से पहले घर की साफ-सफाई का काम शुरू हो जाता है और सबसे ज्यादा ध्यान रसोई की सफाई पर दिया जाता है। लेकिन कई बार पूरा किचन साफ करने के बाद भी सिंक में छोटे-छोटे कीड़े नजर आने लगते हैं, जो देखने में गंदे लगते हैं। दरअसल, सिंक में जमा खाने के अवशेष, चिकनाई और नमी की वजह से कीड़े पनप सकते हैं।वहीं, नाली से कॉकरोच और दूसरे कीड़े भी पाइप के रास्ते अंदर आ सकते हैं। बार-बार सफाई करने के बाद भी अगर इनसे छुटकारा नहीं मिल रहा है, तो कुछ आसान उपाय आपकी मदद कर सकते हैं। इनकी मदद से आप सिंक को साफ रखने और कीड़ों की समस्या कम करने की कोशिश कर सकती हैं।

विज्ञापन




बेकिंग सोडा

किचन सिंक में ज्यादातर कॉकरोच परेशान करते हैं। इन कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा लें। इसमे प्याज काटकर डाल दीजिए। अब इसे मिक्स करें। बेकिंग सोडा और प्याज के घोल को कॉकरोच और कीड़ों के अड्डों पर छिड़काव करें। कॉकरोच दिखना बंद हो जाएंगे।



नीम की पत्तियां और तेल का प्रयोग

नीम की पत्तियों से कीड़े काफी तेजी से भागते हैं। इसमे एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। किचन के सिंक के कीड़ों को भगाने के लिए नीम के तेल को प्रयोग में लाएं। पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर घोलकर उसमे नीम के तेल की कुछ बूंदे मिलाएं। अब इस घोल को सिंक में स्प्रे करें। इस घोल से कीड़े मर जाएंगे और दोबारा नहीं पनपेंगे। 

विज्ञापन



विंटर क्लोथ्स स्टोरेज: अलमारी में नहीं बचती जगह? सर्दियों के भारी गर्म कपड़ों को रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स


क्लीनिंग टिप्स: घर में बार-बार बन रहे हैं मकड़ी के जाले? अपनाएं ये घरेलू टिप्स


कॉफी

अगर घऱ में किचन की सिंक से कॉकरोच और छोटे मच्छर निकलते हैं। तो सिंक के पास फ्रेश कॉफी डाल दीजिए। कॉफी की महक से कीड़े तेजी से भागते हैं। वैसे घऱ के किसी भी कोने में अगर कीड़े लग रहे हैं तो इस तरीके को आजमाया जा सकता है। 



एप्पल साइडर विनेगर

एप्पल साइडर विनेगर सेहत और सुंदरता के साथ ही घऱ की साफ-सफाई में भी बहुत काम आता है। एप्पल साइडर विनेगर की मदद से कीड़ों का भी सफाया हो जाता है। एक बोतल में एप्पल साइडर विनेगर भरिए और उसे प्लास्टिक रैप से ढंक दीजिए। इसमे छोटा सा छेद कर दें। जो कीड़े उड़ने वाले होंगे वो इसकी महक से विनेगर की तरफ आएंगे और बोतल में गिरने लगेंगे। वैसे एप्पल साइडर विनेगर को सीधे सिंक में डाल देने से भी कीड़े खत्म हो जाते हैं।



दिवाली 2026: रंग-बिरंगी झालरों से बालकनी को बनाएं घर का सबसे खूबसूरत कोना, हर कोई करेगा तारीफ 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें