Karwa chauth 2025: करवाचौथ का व्रत हर विवाहित महिला के लिए प्रेम, विश्वास और आस्था का प्रतीक होता है। यह व्रत न केवल पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, बल्कि यह पति-पत्नी के अटूट बंधन का प्रतीक भी है। परंतु कभी-कभी अनजाने में या स्वास्थ्य कारणों से व्रत टूट जाता है, जैसे गलती से कुछ खा लेना, पानी पी लेना या दवा लेना। ऐसे में मन में अपराधबोध होता है कि क्या व्रत अधूरा रह गया? क्या पूजा का फल नहीं मिलेगा? शास्त्रों और परंपराओं के अनुसार अगर भावना सच्ची है, तो भगवान भी क्षमा कर देते हैं। आइए जानते हैं कि अगर करवाचौथ का व्रत गलती से टूट जाए तो क्या करें।
सबसे पहले मन को शांत करें और खुद को दोष न दें
करवाचौथ का मूल भाव समर्पण और श्रद्धा है, न कि कठोरता। अगर व्रत गलती से टूट जाए तो खुद को दोष न दें। गलती से व्रत टूटने पर अपराध बोध में न रहें। बल्कि ये याद रखें कि मां पार्वती भक्तों को भावना को देखती हैं, न कि गलती।
स्नान कर पुनः व्रत करें
अगर भूलवश कुछ खा या पी लें, जिससे उपवास टूट जाए तो स्नान और कुल्ला करके भगवान से क्षमा मांगे। फिर दोबारा व्रत का संकल्प लें और उपवास शुरू करें।
व्रत का भाव रखें
चांद दिखने तक व्रत के भाव को बनाए रखें। संध्या के समय मां गौरी और चंद्रदेव से क्षमा मांगें और कहें, “हे देवी पार्वती, मेरी श्रद्धा अडिग है, गलती से व्रत भंग हुआ है, कृपया इसे स्वीकार करें।”
अगले दिन ‘उदयापन’ या छोटा दान करें
अगरव्रत पूरी तरह टूट गया है, तो अगले दिन किसी सुहागिन महिला या जरूरतमंद को भोजन, साड़ी या श्रृंगार सामग्री दान करें। यह धार्मिक रूप से ‘उपवास का प्रायश्चित’ माना जाता है।
पूजा और कथा अवश्य करें
भलेव्रत अधूरा रह गया हो, पर करवाचौथ की कथा और चंद्र दर्शन पूजा अवश्य करें।मां पार्वती को सिंदूर और श्रृंगार चढ़ाएं, यही व्रत की आत्मा है।
पति के नाम से प्रार्थना करें
करवाचौथ का असली उद्देश्य पति की लंबी आयु और साथ का आशीर्वाद है।अ गर किसी कारण से व्रत टूट भी गया हो, तो चांद के सामने खड़े होकर पति के लिए मंगलकामना करें। आपकी भावना ही आपका व्रत है।