फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Thali Decoration Ideas: करवा चौथ की थाली सजाने के ऐसे खूबसूरत आइडिया, जो सबका ध्यान खींच लेंगे

Thu, 09 Oct 2025 02:16 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

Karwa Chauth 2025 Thali Decoration Ideas: इस साल करवा चौथ 2025 पर अपनी थाली को बनाएं सबसे खास इन आसान और आकर्षक थाली डेकोरेशन आइडियाज से। 
विज्ञापन
करवा चौथ की थाली - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karwa Chauth 2025 Thali Decoration Ideas: करवा चौथ का व्रत सिर्फ उपवास का प्रतीक नहीं, बल्कि सुहाग, प्रेम और सौंदर्य का उत्सव है। इस दिन की सबसे महत्वपूर्ण वस्तुओं में से एक है करवा चौथ की पूजा थाली, जिसमें दीया, छलनी, करवा, चूड़ियां और मिठाई रखी जाती है। पारंपरिक रूप से थाली को सुंदर और शुभ रंगों से सजाया जाता है, क्योंकि यह केवल पूजा का साधन नहीं बल्कि श्रद्धा, प्रेम और सौभाग्य का प्रतीक है। इस साल करवा चौथ 2025 पर अपनी थाली को बनाएं सबसे खास इन आसान और आकर्षक थाली डेकोरेशन आइडियाज से। 

विज्ञापन


पारंपरिक थाली सजावट 

लाल, सुनहरे और पीले रंगों से सजी थाली शुभ मानी जाती है। थाली पर गोटा-पट्टी, मिरर वर्क और कुंदन मोती से बॉर्डर बनाएं। बीच में हल्दी-कुमकुम से ॐ या स्वस्तिक चिन्ह बनाएं। पूजा के लिए दीया, चूड़ियां, रोली और मिठाई रखें।

फूलों से बनी नैचुरल थाली

अगर आप इको-फ्रेंडली विकल्प चाहती हैं, थाली को गुलाब, गेंदा और मोगरे की पंखुड़ियों से सजाएं। किनारे पर तुलसी के पत्ते या बेलपत्र लगाएं। यह डिजाइन पूजा के साथ सुगंध से भरा माहौल भी बनाएगी।
विज्ञापन


मॉडर्न थाली डेकोरेशन 

स्टील या कांसे की थाली पर ग्लिटर शीट या फॉयल पेपर चिपकाएं। बीच में लेस रिबन या जरी से पैटर्न बनाएं। कुछ लोग आजकल एलईडी लाइट थाली भी तैयार करते हैं जो फोटो में बेहद आकर्षक लगती है।

थीम बेस्ड थाली आइडिया

  • चांद की थीम- चांद और छलनी की आकृति से सजी थाली।
  • रेड गोल्ड राॅयल थीम- राजस्थानी स्टाइल के मोती, जरी और कुंदन से थाली सजाएं।
  • मिनिमल थीम- हल्के रंग, साधारण बॉर्डर और एक फूल से सजी थाली, जो क्लासिक और एलिगेंट लगे।


डीआईवाय थाली डेकोर आइडिया

पुराने बांगल्स या बीड्स से थाली की बॉर्डर बनाएं। फेयरी लाइट्स से किनारे सजाएं। अगर बच्चे हैं, तो उन्हें रंगीन पेपर कटिंग से डिज़ाइन बनाने दें, यह पारिवारिक जुड़ाव का मज़ा बढ़ा देगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें