फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Air Force Day 2024: आज मनाई जा रही है भारतीय वायुसेना दिवस की 92वीं वर्षगांठ, जानें IAF का इतिहास और थीम

Tue, 08 Oct 2024 11:23 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायुसेना दिवस देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन न केवल वायु सेना की उपलब्धियों को मनाने का समय होता है, बल्कि समाज के लिए उनके बलिदान और योगदान को सम्मानित करने का भी है।
 
विज्ञापन
भारतीय वायुसेना दिवस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Indian Air Force Day 2024 : भारतीय वायुसेना (Indian Air Force, IAF) भारतीय सशस्त्र बलों में से एक महत्वपूर्ण अंग है। भारतीय वायु सेना का देश की सुरक्षा में बड़ा योगदान है। देश की वायु सेना भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान स्थापित की गई थी और आज यह एक अत्याधुनिक और शक्तिशाली वायुसेना बन चुकी है। भारतीय वायुसेना दिवस देश के वीर जवानों के साहस और बलिदान को मान्यता देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिन न केवल वायु सेना की उपलब्धियों को मनाने का समय होता है, बल्कि समाज के लिए उनके बलिदान और योगदान को सम्मानित करने का भी है।

विज्ञापन


भारतीय वायुसेना की युद्धों में भूमिका

भारतीय वायुसेना ने 1965, 1971 और कारगिल युद्धों में अपनी ताकत और क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया है। इसके पास परमाणु शक्ति से लैस युद्ध विमान भी हैं, जो देश की आकाशीय सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वायुसेना दिवस कब और क्यों मनाते हैं?

हर साल 8 अक्टूबर को भारतीय वायुसेना दिवस मनाया जाता है। यह दिन वायु सेना की उपलब्धियों को याद करने और वायु सेना में शामिल उन वीर जवानों के साहस को नमन करने का अवसर होता है, जो देश के लिए जान कुर्बान करने में भी पीछे नहीं हटते। इस साल वायुसेना दिवस की 92 वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है।
विज्ञापन


वायु सेना दिवस का इतिहास

भारतीय वायुसेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को अविभाजित भारत में ब्रिटिश शासन के अधीन की गई थी। द्वितीय विश्व युद्ध में भी भारतीय वायुसेना ने हिस्सा लिया था, जिसके लिए किंग जॉर्ज VI ने इसे 'रॉयल' का प्रीफिक्स दिया था। लेकिन भारत की आजादी के बाद जब देश गणराज्य बना, तब यह प्रीफिक्स हटा दिया गया।

वायु सेना दिवस 2024 की थीम

भारतीय वायुसेना दिवस 2024 की थीम "भारतीय वायुसेना - सक्षम, सशक्त, आत्मनिर्भर" रखी गई है। हर साल यह दिन जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य वायु सेना के योगदान को समझना और सराहना करना होता है।

भारतीय वायुसेना की उपलब्धियां

स्वतंत्रता के बाद से भारतीय वायुसेना ने कुल पाँच युद्ध लड़े, जिनमें चार पाकिस्तान के साथ और एक चीन के साथ हुआ। 1948, 1965, 1971 और 1999 के भारत-पाक युद्ध में भारतीय वायुसेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चीन के साथ 1962 के युद्ध में भी वायु सेना ने अपना पराक्रम दिखाया। इसके अलावा, ऑपरेशन विजय, ऑपरेशन मेघदूत, ऑपरेशन कैक्टस और बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसी प्रमुख घटनाओं में भी भारतीय वायुसेना का योगदान अहम रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें