Ajit Pawar Life Photos: पुणे में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन हो गया। अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वाकांक्षी और प्रभावशाली नेता माना जाता रहा है। यहां उनके राजनीतिक सफर की कुछ अनदेखी तस्वीरे दी जा रही हैं।
Ajit Pawar Photos: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे ने बुधवार सुबह पूरे राज्य को झकझोर दिया। पुणे जिले के बारामती के पास उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई। उनके निधन पर राजनेताओं से लेकर फिल्म हस्तियों तक ने श्रद्धांजलि दी।
अजित अनंतराव पवार महाराष्ट्र की राजनीति का एक सशक्त और प्रभावशाली नाम रहा है। उनका जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के पुणे ज़िले में हुआ। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता रहे हैं और बाद में महाराष्ट्र की राजनीति में अलग धड़े के साथ सक्रिय भूमिका निभाते हुए उपमुख्यमंत्री पद तक पहुंचे। अजित पवार, देश के जाने-माने नेता शरद पवार के भतीजे हैं, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान प्रशासनिक क्षमता और तेज़ निर्णय शैली से बनाई।
अजित पवार की कुछ अनदेखी तस्वीरे हैं, जो उनके निजी जीवन को और राजनीतिक सफर को दर्शाती हैं। ये तस्वीरे युवा अजित की हैं, जो जोश और ऊर्जा से परिपूर्ण था।
विज्ञापन
2 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
अजित पवार का जन्म 22 जुलाई 1959 को महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था। वे एनसीपी प्रमुख शरद पवार के बड़े भाई अनंतराव पवार के बेटे थे। उनके पिता वी. शांताराम राजकमल स्टूडियो में काम करते थे। राजनीति में उनका सफर अपने चाचा शरद पवार के मार्गदर्शन में शुरू हुआ। जनता और समर्थकों के बीच वे ‘दादा’ के नाम से जाने जाते थे।
विज्ञापन
3 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
अजित पवार का राजनीतिक सफर ज़मीनी राजनीति से शुरू हुआ। वे पहली बार 1991 में बारामती विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। इसके बाद उन्होंने कई बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया और क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया।
4 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
वे महाराष्ट्र सरकार में सिंचाई, वित्त और योजना जैसे अहम विभागों का नेतृत्व कर चुके हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था, जल संसाधन और ग्रामीण विकास से जुड़े फैसलों में उनकी निर्णायक भूमिका रही है। जल संसाधन मंत्री के रूप में उन्होंने कृष्णा घाटी और कोकण सिंचाई परियोजनाओं की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
5 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
अजित पवार को महाराष्ट्र की राजनीति में महत्वाकांक्षी और प्रभावशाली नेता माना जाता है। 2009 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने उप मुख्यमंत्री बनने की इच्छा जताई थी, लेकिन उस समय यह पद छगन भुजबल को मिला।
विज्ञापन
6 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
हालांकि, दिसंबर 2010 में वह पहली बार उप मुख्यमंत्री बने। 2013 में उनका नाम सिंचाई घोटाले से जुड़े विवाद में आया और उन्हें इस्तीफा देना पड़ा। बाद में उन्हें क्लीन चिट मिली और वह फिर से पद पर लौटे।
विज्ञापन
7 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
अजित पवार को एक मजबूत संगठनकर्ता और प्रशासनिक अनुभव वाले नेता के रूप में देखा जाता रहा। उनके और चाचा शरद पवार के बीच राजनीतिक मतभेदों की चर्चा भी होती रही है, लेकिन उन्होंने हमेशा खुद को शरद पवार का अनुयायी बताया है।
8 of 9
अजित पवार की तस्वीरे
- फोटो : Facebook/Chandrakant Shinde
अजित पवार महाराष्ट्र की सत्ता राजनीति के सबसे अहम चेहरों में शामिल थे और राज्य की राजनीति में उनकी भूमिका निर्णायक मानी जाती थी।
सियासत में अजित पवार की ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे महाराष्ट्र में सबसे लंबे समय तक उपमुख्यमंत्री रहने वाले नेता हैं। हालांकि, उनके निधन के बाद अब उनके नेतृत्व वाली राकांपा के भविष्य को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।