पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान
- फोटो : AI
1. पुरानी साड़ी से बनाएं खूबसूरत तोरण
दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे को सजाने के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर को काटकर एक मजबूत कपड़े पर लगाएं और ऊपर लेस या सजावटी लटकन जोड़ें।अगर साड़ी पर जरी या एम्ब्रॉयडरी है तो तोरण का फेस्टिव लुक और ज्यादा सुंदर दिखाई देगा। इसे दरवाजे के अलावा पूजा वाले स्थान पर भी लगाया जा सकता है।
पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान
- फोटो : AI
2. बनाएं खूबसूरत कुशन कवर
पुरानी बनारसी, सिल्क या जरी वाली साड़ी से कुशन कवर बनाना एक आसान DIY आइडिया है। साड़ी के सबसे सुंदर हिस्से को चुनकर कुशन के आकार के अनुसार कपड़ा काटें।साड़ी का बॉर्डर कुशन के किनारे पर लगाने से यह बिल्कुल नया और प्रीमियम लुक देगा। दिवाली के दौरान सोफा या बेड पर ऐसे कुशन आपके कमरे को फेस्टिव टच दे सकते हैं।
पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान
- फोटो : AI
3. पूजा और सेंटर टेबल के लिए रनर
पुरानी साड़ी के चौड़े और आकर्षक हिस्से से टेबल रनर बनाया जा सकता है। इसके लिए साड़ी की लंबी पट्टी काटकर किनारों पर साफ फिनिशिंग दें।
जरी या गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी का रनर पूजा की चौकी, सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके ऊपर दीये, फूल और छोटे डेकोरेटिव आइटम रखे जा सकते हैं।
पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान
- फोटो : AI
4. पुरानी साड़ी से बनाएं वॉल हैंगिंग
अगर साड़ी पर खूबसूरत प्रिंट, कढ़ाई या पारंपरिक डिजाइन है तो उसे काटने के बजाय वॉल हैंगिंग में इस्तेमाल करें। कपड़े को लकड़ी की रॉड पर लगाकर नीचे टैसल या मोतियों की सजावट की जा सकती है।
इसे लिविंग रूम, पूजा रूम या एंट्री एरिया में लगाया जा सकता है। इससे घर को ट्रेडिशनल और फेस्टिव दोनों तरह का लुक मिलेगा।
पुरानी साड़ी को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें
साड़ी काफी समय से सूटकेस या बंद कबर्ड में रखी है तो पहले उसे अच्छी तरह चेक करें। अगर कपड़े में नमी, फफूंदी या कीड़ों से नुकसान दिखाई दे तो उसे सीधे घर की सजावट में इस्तेमाल न करें। साड़ी को साफ करके और पूरी तरह सुखाकर ही DIY प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल करें।