फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम डेकोर: दिवाली से पहले निकाल लें पुरानी साड़ियां, इन 4 DIY आइडियाज से बदल दें घर का लुक

Wed, 07 Oct 2026 03:19 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Decor Ideas: पुरानी साड़ी को अलमारी में पड़े रहने देने के बजाय इस दिवाली उसे क्रिएटिव तरीके से दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। तोरण, कुशन कवर, टेबल रनर और वॉल हैंगिंग जैसे छोटे-छोटे DIY आइटम घर को खूबसूरत फेस्टिव लुक दे सकते हैं। 
विज्ञापन
साड़ी से बनाएं सजावट का सामान - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Old Saree Reuse Ideas: दिवाली पर घर की सफाई और सजावट करते समय अक्सर अलमारी या सूटकेस के अंदर रखी पुरानी साड़ियां निकल आती हैं। इनमें कई ऐसी साड़ियां होती हैं जिन्हें अब पहना नहीं जाता, लेकिन उनका कपड़ा, बॉर्डर, जरी और खूबसूरत प्रिंट इतना अच्छा होता है कि उन्हें फेंकना भी सही नहीं लगता। ऐसे में इन पुरानी साड़ियों को दोबारा इस्तेमाल करके घर के लिए खूबसूरत होम डेकोर आइटम बनाए जा सकते हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की जरूरत नहीं होती। थोड़ी क्रिएटिविटी और सिलाई-कढ़ाई की मदद से पुरानी साड़ी को दिवाली की सजावट का आकर्षक हिस्सा बनाया जा सकता है। आप इससे दीये रखने के लिए डेकोरेटिव रनर, कुशन कवर, तोरण और सजावटी वॉल हैंगिंग जैसी चीजें तैयार कर सकती हैं। साड़ी की जरी या बॉर्डर इन DIY आइटम्स को फेस्टिव लुक देने में खास मदद करता है।

अगर आपके घर में भी ऐसी पुरानी साड़ियां रखी हैं जिन्हें निकालने का मौका नहीं मिलता, तो इस दिवाली उन्हें कबर्ड में किया जा सकता है। साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर को काटकर एक मजबूत कपड़े पर लगाएं बंद रखने के बजाय इन 4 खूबसूरत होम डेकोर आइडियाज में इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


 

Trending Videos

पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान - फोटो : AI

1. पुरानी साड़ी से बनाएं खूबसूरत तोरण

दिवाली पर घर के मुख्य दरवाजे को सजाने के लिए पुरानी साड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है। साड़ी के खूबसूरत बॉर्डर को काटकर एक मजबूत कपड़े पर लगाएं और ऊपर लेस या सजावटी लटकन जोड़ें।अगर साड़ी पर जरी या एम्ब्रॉयडरी है तो तोरण का फेस्टिव लुक और ज्यादा सुंदर दिखाई देगा। इसे दरवाजे के अलावा पूजा वाले स्थान पर भी लगाया जा सकता है।

पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान - फोटो : AI

2. बनाएं खूबसूरत कुशन कवर

पुरानी बनारसी, सिल्क या जरी वाली साड़ी से कुशन कवर बनाना एक आसान DIY आइडिया है। साड़ी के सबसे सुंदर हिस्से को चुनकर कुशन के आकार के अनुसार कपड़ा काटें।साड़ी का बॉर्डर कुशन के किनारे पर लगाने से यह बिल्कुल नया और प्रीमियम लुक देगा। दिवाली के दौरान सोफा या बेड पर ऐसे कुशन आपके कमरे को फेस्टिव टच दे सकते हैं।
 

पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान - फोटो : AI

3. पूजा और सेंटर टेबल के लिए रनर

पुरानी साड़ी के चौड़े और आकर्षक हिस्से से टेबल रनर बनाया जा सकता है। इसके लिए साड़ी की लंबी पट्टी काटकर किनारों पर साफ फिनिशिंग दें।

जरी या गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी का रनर पूजा की चौकी, सेंटर टेबल या डाइनिंग टेबल पर बेहद खूबसूरत लगेगा। इसके ऊपर दीये, फूल और छोटे डेकोरेटिव आइटम रखे जा सकते हैं।

विज्ञापन

पुरानी साड़ी से बनाएं सजावट का सामान - फोटो : AI

4. पुरानी साड़ी से बनाएं वॉल हैंगिंग

अगर साड़ी पर खूबसूरत प्रिंट, कढ़ाई या पारंपरिक डिजाइन है तो उसे काटने के बजाय वॉल हैंगिंग में इस्तेमाल करें। कपड़े को लकड़ी की रॉड पर लगाकर नीचे टैसल या मोतियों की सजावट की जा सकती है।

इसे लिविंग रूम, पूजा रूम या एंट्री एरिया में लगाया जा सकता है। इससे घर को ट्रेडिशनल और फेस्टिव दोनों तरह का लुक मिलेगा।



पुरानी साड़ी को इस्तेमाल करने से पहले ध्यान रखें

साड़ी काफी समय से सूटकेस या बंद कबर्ड में रखी है तो पहले उसे अच्छी तरह चेक करें। अगर कपड़े में नमी, फफूंदी या कीड़ों से नुकसान दिखाई दे तो उसे सीधे घर की सजावट में इस्तेमाल न करें। साड़ी को साफ करके और पूरी तरह सुखाकर ही DIY प्रोजेक्ट के लिए इस्तेमाल करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें