How to Clean Mud from Air Cooler: गर्मियों के मौसम में कूलर और एसी राहत दिलाने वाले उपकरण होते हैं। हर साल गर्मी आते ही एसी को सर्विस की जरूरत होती है, तो वहीं कूलर को सफाई की। गर्मियों में धूल भरी हवा के कारण घर के बाहर खिड़की पर लगा कूलर या कमरे में रखा मूविंग कूलर गंदा हो सकता है। कूलर में मिट्टी जम जाना सामान्य बात है। लेकिन कूलर में मिट्टी जमने के कारण उसमें न सिर्फ कूलिंग कम हो जाती है, बल्कि बदबू भी आने लगती है। ऐसे में अगर आपके कूलर में भी मिट्टी जम गई है और गंदी बदबू आ रही है तो उसे आसान तरीकों से साफ किया जा सकता है। यहां आपको कूलर में जमी मिट्टी साफ करने के लिए कुछ आसान टिप्स दिए जा रहे हैं।
कूलर को करें डीप क्लीनिंग
कूलर को साफ करने से पहले इसका स्विच आफ करके प्लग निकाल दें। फिर बाहरी हिस्से को सूखे कपड़े से धूल और जमी हुई गंदगी को साफ करें। उसके बाद नम कपड़े में हल्का डिटर्जेंट मिलाकर कूलर के बाहरी हिस्से को अच्छी तरह से साफ कर लें।
वाटर टैंक को करें साफ
कूलर में पानी का टैंक लगा होता है, जो ठंडी हवा देने का काम करता है। अलग लंबे समय तक उसका इस्तेमाल नहीं हुआ है तो बैक्टीरिया व गंदगी जमा हो सकती है। इसे साफ करने के लिए एक लीटर पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर इस घोल से टैंक को धो लें।
Beard Care: दाढ़ी धोते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलतियां ? हर लड़के को होनी चाहिए इसकी जानकारी
कूलर पैड्स को साफ करें
कूलर में ठंडी हवा उसके पैड्स या पैनल पर निर्भर करती है। अगर कूलर पैड्स गंदे हैं तो हवा में बैक्टीरिया और बदबू आने लगती है। इसे निकालकर हल्के गुनगुने पानी में सिरका या बेकिंग सोडा मिलाकर धो लें।
पंखे या ब्लेड करें साफ
कूलर के अंदर लगे पंखों पर धूल और मिट्टी को जम जाने से वह धीरे चलते हैं या कम हवा देते हैं। इसे मुलायम ब्रश या सूखे कपड़े से पंखे को साफ कर लें। अगर ग्रीसिंग की जरूरत हो तो मोटर में थोड़ा सा तेल लगाएं।