फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर क्लोथ्स स्टोरेज: अलमारी में नहीं बचती जगह? सर्दियों के भारी गर्म कपड़ों को रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

Sat, 24 Oct 2026 11:39 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Winter Clothes Care Tips: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही स्वेटर, जैकेट, शॉल और दूसरे गर्म कपड़े अलमारी में जगह घेरने लगते हैं। ऐसे में कपड़ों को सही तरीके से व्यवस्थित करना किसी चुनौती से कम नहीं होता।
विज्ञापन
सर्दियों के कपड़े रखने के टिप्स - फोटो : Ai generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Woolen Clothes Storage Tips In Hindi: मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही घरों में सर्दियों के कपड़े बाहर निकलने लगे हैं। स्वेटर, जैकेट, शॉल और दूसरे भारी ऊनी कपड़ों को अलमारी में व्यवस्थित रखना अक्सर मुश्किल हो जाता है। वहीं, गर्मियों के कपड़ों को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो अलमारी में जगह की कमी होने लगती है। ऐसे में कपड़ों को सही तरीके से रखने की प्लानिंग करना जरूरी है। इससे न सिर्फ अलमारी व्यवस्थित रहती है, बल्कि कपड़ों को खराब होने से बचाने और लंबे समय तक अच्छी स्थिति में रखने में भी मदद मिलती है। आइए जानते हैं सर्दियों के भारी कपड़ों को कम जगह में सही तरीके से स्टोर करने के कुछ आसान टिप्स।

विज्ञापन



धूप दिखाकर करें गर्म कपड़ों को स्टोर
सर्दियों के कपड़ों को लंबे समय तक बेड बॉक्स या अलमारी में रखने से उनमें सीलन और बासीपन की गंध आ सकती है। ऐसे में मौसम बदलते ही गर्म कपड़ों को निकालकर सीधे पहनने के बजाय कुछ समय धूप दिखाना बेहतर होता है। 



स्टोर करने से पहले छांट लें गर्म कपड़े

सर्दियों के कपड़ों को स्टोर करने से पहले अपनी अलमारी की छंटाई करना जरूरी है। अक्सर हम ऐसे स्वेटर, जैकेट और दूसरे गर्म कपड़े भी संभालकर रखते हैं, जिन्हें सालभर इस्तेमाल ही नहीं करते। इससे अलमारी में बेवजह जगह घिर जाती है और जरूरी कपड़ों को रखने में परेशानी होती है।

विज्ञापन




अलमारी में कैसे रखें गर्म कपड़ें?

सर्दियों के भारी कपड़ों को अलमारी में सही तरीके से व्यवस्थित करना जरूरी है। अक्सर स्वेटर, जैकेट और शॉल को एक के ऊपर एक रखने या जगह बचाने के लिए ठूंसने से कपड़े बिखरने लगते हैं। इससे बचने के लिए सभी कपड़ों को अलग-अलग सेक्शन में रखें। ऐसा करने से अलमारी व्यवस्थित रहेगी।



स्टोरेज बॉक्स में रखें छोटे गर्म कपड़ें 
सर्दियों में अक्सर मोजे, मफलर, स्कार्फ, टोपी जैसी छोटी चीजें जल्दी नहीं मिलती है, इसलिए इनको एक साथ किसी स्टोरेज बॉक्स में रखना चाहिए। इससे एक तो कपड़ें आसानी से मिल जाएंगे और उनका फैब्रिक भी सालों-साल नए जैसा बना रहेगा। 



हैंगर में नहीं टांगने चाहिए ऊनी स्वेटर

ऊनी स्वेटर को अलमारी में रखने का तरीका उनकी फिटिंग और शेप को बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। अगर आप स्वेटर को लंबे समय तक हैंगर पर टांगकर रखती हैं, तो उसके कंधे खिंच सकते हैं और कपड़े का आकार बिगड़ सकता है। इसलिए स्वेटर को मोड़कर शेल्फ में रखना बेहतर होता है। वहीं, लॉन्ग कोट और जैकेट को हैंगर पर टांगकर रखा जा सकता है, ताकि उनमें सिलवटें न पड़ें।



क्लीनिंग टिप्स: घर में बार-बार बन रहे हैं मकड़ी के जाले? अपनाएं ये घरेलू टिप्स

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें