फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ना जिम ना योग ना एक्सरसाइज बल्कि इस तरीके से शर्तिया घटेगा वजन, भरोसा ना हो तो आजमाकर देखें

Mon, 21 Oct 2019 04:05 PM IST
सारंग उपाध्याय लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
वजन कंट्रोल
वजन घटाना एक वैज्ञानिक और तार्किक प्रक्रिया है। इसे आप एक काम की तरह नहीं बल्कि एक बायलॉजिक क्रिया की तरह देखें। अक्सर देखने में आता है कि वजन घटाना एक मानसिक अवस्था ज्यादा होती है जिसमें व्यक्ति वजन घटाने के लिए करने वाली एक्सरसाइज, (योग, अथवा किसी अन्य शारारिक गतिविधि) का प्रचार ज्यादा करता है।

लोग जिम दो दिन जाते हैं और चार दिन उसका प्रचार करते हैं। ऐसे बहुतेरे लोग मिल जाएंगे जिनकी आदत में शुमार होता है कि वे वजन घटाने या फिर बढ़ाने का प्रचार ज्यादा करते हैं। दरअसल, जहां तक वजन घटाने की बात है तो यह एक पूरी तरह से वैज्ञानिक प्रक्रिया है। 

यकीनन वजन घटाने में डाइट एक अहम रोल निभाती है लेकिन डाइट पर कंट्रोल एक सीमा तक ही हो पाता है और जिम में मेहनत भी लिमिट तक। कई बार वजन घटाने के चक्कर में लोग मानसिक रूप से बीमार भी हो जाते हैं।

कम उम्र में बहुत से लड़के-लड़कियों का वजन गलत लाइफ स्टाइल और खान-पान की गंदी आदतों के चलते बढ़ने लगता है। ऊपर से व्यायाम की कमी के चलते बढ़ता वजन बीमारियों को आमंत्रण देता है। सवाल यह है कि आखिर वजन कम करने के लिए किया क्या जाए? आइए आपको बताते हैं वजन कम करने का सबसे सटीक तरीका। इस तरीके के आगे जिम, योग और एरोबिक्स जैसी एक्सरसाइज भी फीकी है।
विज्ञापन

2 of 10
मोटापा
दरअसल, जैसा की पहले कहा वजन घटाना एक वैज्ञानिक और पूरी तरह लॉजिकल है। आप जिम जा रहे हैं तो वहां भी आपको पूरी तरह से एक क्रम में काम करना होगा। ऐसा नहीं होगा कि आप गए, उल्टी सीधी एक्सरसाइज की और जिम से बाहर। यह कई बार बेवजह की मेहनत होती है। याद रखिए वैज्ञानिक, तार्किक क्रिया में आपको हर चीज के आउट कम को देखना है। आखिर परिणाम क्या होगा?

जाहिर है ऐसे में वजन कम करने के लिए हर व्यक्ति एक तयशुदा तरीके से काम करता है। किसी के पास वेटलॉस करने का तरीका योग होता है, तो किसी के पास जिम, कुछ कार्डियो एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। सवाल यह है कि यह तो वह तरीका है जिसे आपने अपनी सहुलियत के हिसाब से चुना है। लेकिन क्या आप उस पर कमिट करते हैं? असली सवाल यही है। आगे जानिए उस तरीके बारे में जो आपका शर्तिया वजन घटा सकता है? 
विज्ञापन

3 of 10
मोटापा
वजन घटाने वाला एक वैज्ञानिक तरीके से कभी भी अपनी डाइट, खान-पान के तरीकों और लाइफ स्टाइल को गौर नहीं करता है कि आखिर उसके  लिए क्या ठीक होगा। एक सामान्य सामाजिक अध्ययन बताता है कि लोग ऑफिस में एक-दूसरे को देखकर जिम जाना, योग करना और खान-पान शुरू करते हैं। दरअसल, यह ठीक नहीं है और ना ही कारगर। सवाल यह है कि आखिर किया क्या जाए?
 

4 of 10
मोटापा
यह है वजन घटाने का सबसे वैज्ञानिक तरीका 
वजन घटाने के लिए सबसे बेहतर तरीका है अपनी आदतों, खान-पान और शरीर की बनावट व बुनावट को समझना। मोटे कई लोग होते हैं लेकिन उनका वजन उनकी तुलना में दुबले व्यक्ति से कम होता है।

दरअसल, वजन की जब भी बात आती है तो केवल फैट या चर्बी ही जिम्मेदार नहीं होती बल्कि इसमें व्यक्ति की मांसपेशियों, हड्डियों का वजन भी शामिल होता है। इसे बोन वेट, मसल्स वेट कहा जाता है। यह कई बार ज्यादा दिखता है लेकिन होता कम है। सवाल यह है कि ऐसी कौन सी एक्सरसाइज है जो हर तरह के शरीर के लिए एक जैसा फायदेमंद काम करेगी।  आइए जानते हैं कौन सी है वह एक्सरसाइज?
विज्ञापन

5 of 10
exercise - फोटो : pixa
दरअसल, वजन कम करने के लिए सबसे कारगर एक्सरसाइज है रनिंग। जी हां, दौड़ना सालों नहीं बल्कि सदियों से मनुष्य की फिटनेस का राज है। दौड़ना ही आपकी चर्बी को बेहतर तरीके से शेप में लाएगा और कम करेगा। दौड़ना एक ऐसी शारारिक गतिविधि है जो सीधे किसी भी व्यक्ति के मेटाबॉलिज्म यानी की चपाचय क्रिया को प्रभावित करता है।



 
विज्ञापन

6 of 10
exercise - फोटो : pixa
शरीर  विज्ञान के मुताबिक मोटे होने का सीधा आशय है जो खाया जा रहा है वह ठीक से ऊर्जा के रूप में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। पचन की गति वैसी नहीं है जैसी होनी चाहिए, लिहाजा रनिंग उसी मेटाबॉलिज्म को फास्ट करने का तरीका है। ध्यान रखें मनुष्य आदिकाल से दौड़ने की क्रिया  कर रहा है। दौड़ना एकदम प्राकृतिक क्रिया है कोई एक्सरसाइज नहीं। मनुष्य शुरुआत से ही कभी शिकार करने तो कभी इस जगह से उस जगह सैंकड़ों किलोमीटर तक जाने के लिए करता रहा है।

 
विज्ञापन

7 of 10
weight loss - फोटो : pixa
वैज्ञानिक भाषा में दौड़ना एक एक्सरसाइज नहीं बल्कि मनुष्य के शरीर की एक स्वाभाविक गतिविधि है और यही इसी स्वाभाविक चीज को हमने करना ही छोड़ दिया है। जिसे रनिंग कहकर अच्छे से अच्छे जिम ट्रेनर आपको सलाह देते हैं।   हास्यास्पद बात यह है कि आपको लोग सलाह देते हैं कि आप थोड़ी सी वॉकिंग किया करें या फिर चलने-फिरने का काम करें और यही आपका वजन कम करेगी।

 

8 of 10
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : parenting.firstcry.com
लेकिन आप सोचकर देखिए क्या नींद एक एक्सरसाइज हो सकती है? या फिर खाना-खाना दांतों, पेट में लिवर, आंतों को चलायमान रखने के लिए एक व्यायाम हो जाए। दरअसल, जो कुछ भी स्वाभाविक है वही छोड़ दिया गया है। शरीर जितना हिलता-डुलता, चलता-फिरता रहेगा वजन संतुलित रहेगा। कंप्यूटर पर एक जैसे बैठना एक आस्वाभाविक शारारिक क्रिया है जबकि चलते-फिरते, घूमते और ऊपर-नीचे चढ़ना-उतरना सामान्य। 

9 of 10
weight loss
दरअसल, बदलती लाइफ स्टाइल में आपके अपने जीवन में बहुत सी स्वाभाविक शारारिक क्रियाओं को छोड़ दिया है। जिम में, जुम्बा में या फिर किसी अन्य क्लासेस में हमें उसी स्वाभाविक शारारिक क्रिया को करने के लिए बाध्य किया जाता है वह भी पैसे देकर। बेहतर है कि वजन घटाने और बढ़ाने दोनों ही बातों को बहुत ही वैज्ञानिक, तार्किक और सही निर्देशानुसार करने की जरूरत है।

यदि आप जिम, योग अथवा कोई एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं और वजन फिर भी घटाना चाहते हैं तो सबसे आसान तरीका है अपने खान-पान को नियंत्रित करना और उसमें भी रात के खाने को बहुत संतुलित करना। जहां तक वजन घटाने के लिए एक्सरसाइज की बात है तो दौड़ना एक स्वाभाविक शारारिक प्रक्रिया है। इसे अजमाइए। आगे जानिए कैसे करें रनिंग?  
विज्ञापन

10 of 10
Weight Loss
फिटनेस के जानकर मानते हैं कि किसी भी व्यक्ति जिसका वजन बहुत ज्यादा है उसे पहले चलना चाहिए और बाद में धीरे-धीरे दौड़ना शुरू करना चाहिए। आपको विश्वास नहीं होगा कि दौड़ने की क्रिया ने आपकी पाचनशक्ति को बेहतर और अच्छा कर दिया है।

अपने शरीर के हिसाब से आप दौड़िए इसे लगातार कीजिए आप पाएंगे कुछ ही दिन में आपका वजन ही कम नहीं हुआ बल्कि शरीर के दूसरे अंग भी बेहतर ब्लड सर्कुलेशन के कारण खुल गए हैं।

दौड़ना, सही जगह पर दौड़ना, वैज्ञानिक तरीके से और एक निधार्रित क्रम में क्षमता के अनुसार दौड़ना वजन घटाने का एक शर्तिया इलाज है। इलाज इसलिए क्योंकि मोटापा अब एक बीमारी का नाम है। 


नोटः यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। यदि जिम, योग अथवा किसी तरह की कार्डिया एक्सरसाइज कर रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह व मार्गदर्शन में करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें