फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्लिक गार्डनिंग टिप्स: छत या बालकनी में गमले के अंदर कैसे उगाएं लहसुन? बस इन बातों का रखें ध्यान

Sat, 07 Nov 2026 07:06 AM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Garlic Gardening Tips: घर के आंगन या बालकनी में रखे गमले में भी आसानी से लहसुन उगाया जा सकता है। इसके लिए न तो बड़े बगीचे की जरूरत है और न ही ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। थोड़ी सी जगह और सही देखभाल की मदद से आप घर पर ही लहसुन का पौधा तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
गमले में लहसुन उगाने के लिए अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स - फोटो : Ai Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Gamle Me Lehsun Kaise Ugaye: आजकल घर पर किचन गार्डन तैयार करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी बालकनी, छत और आंगन में गमलों के अंदर ताजी सब्जियां उगाना पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि कम जगह में भी कई तरह की सब्जियां और हर्ब्स उगाई जा सकती हैं। इसी तरह आप घर पर गमले में लहसुन भी आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए सही मिट्टी, अच्छी गुणवत्ता वाली लहसुन की कलियां और थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं गमले में लहसुन लगाने का आसान तरीका।

विज्ञापन




लहसुन उगाने के लिए सही गमले और मिट्टी का करें चुनाव
 

  • 8 से 10 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग चुनें।
  • गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद (ड्रेनेज होल) जरूर होना चाहिए।
  • मिट्टी तैयार करने के लिए सामान्य मिट्टी में वर्मी-कंपोस्ट या गोबर की अच्छी जैविक खाद मिला लें। 



गमले में इस तरह लगाएं लहसुन की कलियां
 

  • गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप आती हो।
  • मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें, लेकिन पानी ज्यादा न भरें। अधिक पानी से कलियां सड़ सकती हैं।

विज्ञापन


कब करें हार्वेस्टिंग?
 

  • करीब 15 से 20 दिनों में हरी पत्तियां निकलना शुरू हो जाएंगी, जिन्हें आप सब्जी या चटनी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • अगर आप जमीन के अंदर पूरी गांठ (कंद) पाना चाहते हैं, तो फसल को तैयार होने में लगभग 4 से 6 महीने का समय लगता।



गार्डनिंग टिप्स: बाजार से धनिया खरीदने की जरूरत होगी कम, गमले में ऐसे उगाएं ढेर सारा हरा धनिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें