गमले में लहसुन उगाने के लिए अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स
- फोटो : Ai Generated
Gamle Me Lehsun Kaise Ugaye: आजकल घर पर किचन गार्डन तैयार करने का चलन तेजी से बढ़ रहा है। लोग अपनी बालकनी, छत और आंगन में गमलों के अंदर ताजी सब्जियां उगाना पसंद कर रहे हैं। खास बात यह है कि कम जगह में भी कई तरह की सब्जियां और हर्ब्स उगाई जा सकती हैं। इसी तरह आप घर पर गमले में लहसुन भी आसानी से उगा सकते हैं। इसके लिए सही मिट्टी, अच्छी गुणवत्ता वाली लहसुन की कलियां और थोड़ी देखभाल की जरूरत होती है। आइए जानते हैं गमले में लहसुन लगाने का आसान तरीका।
लहसुन उगाने के लिए सही गमले और मिट्टी का करें चुनाव
- 8 से 10 इंच गहरा गमला या ग्रो बैग चुनें।
- गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद (ड्रेनेज होल) जरूर होना चाहिए।
- मिट्टी तैयार करने के लिए सामान्य मिट्टी में वर्मी-कंपोस्ट या गोबर की अच्छी जैविक खाद मिला लें।
गमले में इस तरह लगाएं लहसुन की कलियां
- गमले को ऐसी जगह रखें जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप आती हो।
- मिट्टी में हल्की नमी बनाए रखें, लेकिन पानी ज्यादा न भरें। अधिक पानी से कलियां सड़ सकती हैं।
कब करें हार्वेस्टिंग?
- करीब 15 से 20 दिनों में हरी पत्तियां निकलना शुरू हो जाएंगी, जिन्हें आप सब्जी या चटनी में इस्तेमाल कर सकते हैं।
- अगर आप जमीन के अंदर पूरी गांठ (कंद) पाना चाहते हैं, तो फसल को तैयार होने में लगभग 4 से 6 महीने का समय लगता।