फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Clean Tiles: नींबू से लेकर टूथपेस्ट तक, बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने में मदद करेंगी ये चीजें

Sun, 16 Nov 2025 04:24 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Clean Tiles Of Bathroom: बाथरूम के गंदे टाइल्स वहां का पूरा लुक बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में समय-समय पर टाइल्स के गंदे दागों को साफ करना काफी जरूरी है। यहां उसके लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
बाथरूम के गंदे टाइल्स को कैसे साफ करें ? - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

How To Clean Tiles Of Bathroom: बाथरूम घर का वो हिस्सा है जिसे दिन में कई-कई बार इस्तेमाल किया जाता है। इसीलिए इसकी साफ-सफाई भी बेहद जरूरी होती है। अगर बाथरूम की सफाई सही से न की जाए तो एक तो संक्रमण का खतरा रहता है, दूसरा बाथरूम देखने में काफी गंदा लगता है।
विज्ञापन


खासतौर पर अगर बात करें टाइल्स पर जमा होने वाले दाग, फफूंदी, साबुन की परत और कठोर पानी के निशान की तो उन्हें समय पर साफ करना बेहद जरूरी हो जाता है। गंदे टाइल्स पूरे बाथरूम का लुक बिगाड़ देते हैं और देखने में बेहद खराब लगते हैं।

हालांकि, अच्छी बात यह है कि इन्हें साफ करने के लिए आपको महंगे केमिकल्स की जरूरत नहीं होती। कुछ आसान घरेलू नुस्खों की मदद से आप टाइल्स को फिर से चमकदार और नए जैसा बना सकते हैं। यहां हम आपको उसके लिए कुछ घरेलू नुस्खे बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन


1. पहला नुस्खा

बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने के लिए सबसे पहले तो बेकिंग सोडा और सिरका की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए दोनों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को टाइल्स पर 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। आखिर में इसे किसी ब्रश की सहायता से रगड़ें। हफ्ते में दो बार ऐसा करने पर ये दाग पूरी तरह से चले जाएंगे। 

2. दूसरा नुस्खा

अब जानते हैं दूसरे नुस्खे की तो उसके लिए नींबू और नमक की जरूरत पड़ेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नींबू की प्राकृतिक एसिडिटी दाग हटाती है और नमक स्क्रब का काम करता है। इसके इस्तेमाल के लिए एक कटोरी में नमक लेकर उसमें नींबू का रस डालें। आखिर में इस पेस्ट को टाइल्स पर लगाकर कस के रगड़ें। 

3. तीसरा नुस्खा

बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने के लिए आपको डिशवॉश लिक्विड और गर्म पानी की जरूरत पड़ेगी। ये साबुन और गंदगी की परत को आसानी से हटा देता है। इसके इस्तेमाल के लिए गर्म पानी में डिशवॉश लिक्विड डालें और उसे मिक्स करके गंदे टाइल्स पर लगाएं। बस इससे भी टाइल्स की गंदगी साफ हो जाएगी। 

4. टूथपेस्ट

हर घर में टूथपेस्ट तो रहता ही है। ऐसे में आप इसका इस्तेमाल भी बाथरूम के गंदे टाइल्स को साफ करने के लिए कर सकते हैं। अगर आपके पास सफेद रंग का टूथपेस्ट है, तो उससे अच्छा विकल्प कुछ हो नहीं सकता। ये हल्के दाग और ग्राउट लाइनों के लिए बहुत असरदार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें