फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लोर क्लीनिंग टिप्स: फर्श की सफाई के लिए घर पर बनाएं नेचुरल क्लीनर, मार्बल और टाइल्स में आएगी चमक

Tue, 10 Nov 2026 07:54 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Floor Cleaning Tips: घर के फर्श को साफ और चमकदार बनाए रखने के लिए बाजार में कई तरह के फ्लोर क्लीनर उपलब्ध हैं। हालांकि, आप कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से घर पर भी फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकते हैं।
विज्ञापन
नेचुरल फ्लोर क्लीनर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Floor Cleaning Tips In Hindi: रोजाना सफाई करने के बाद भी कई बार फर्श की चमक कम होने लगती है। इसके अलावा घर में मक्खी, मच्छर और चींटियों की समस्या भी बनी रहती है। ऐसे में फर्श की बेहतर सफाई के लिए आप घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की मदद से होममेड फ्लोर क्लीनर तैयार कर सकते हैं। यह फर्श से गंदगी और चिपचिपाहट हटाने में मदद कर सकता है। साथ ही, इससे घर में ताजगी भरी खुशबू भी बनी रहती है।

विज्ञापन




घर पर नेचुरल फ्लोर क्लीनर बनाने के लिए चाहिए ये सामग्री
 

  • 2 नेफ्थलीन की गोलियां
  • 2 छोटे टुकड़े कपूर
  •  2 चम्मच सफेद नमक
  • मुट्ठीभर नीम की पत्तियां
  •  4 गिलास गुनगुना पानी


घर पर फ्लोर क्लीनर तैयार करने का तरीका


फ्लोर क्लीनर तैयार करने के लिए सबसे पहले 3 गिलास पानी में नीम की पत्तियां डालकर 8 से 10 मिनट तक उबालें। इसके बाद पानी को हल्का ठंडा होने दें। अब नेफ्थलीन की गोलियों और कपूर को दरदरा पीस लें। एक पुराने प्लास्टिक या कांच के बर्तन में नीम का गुनगुना पानी डालें। इसमें पिसी हुई नेफ्थलीन की गोलियां, कपूर और सफेद नमक मिलाकर 1 से 2 मिनट तक अच्छी तरह चलाएं। इसके बाद मिश्रण में एक गिलास गुनगुना पानी डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इस तरह आपका होममेड फ्लोर क्लीनर तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन



घर के हर कोने की सफाई के लिए फर्श पर ऐसे करें इस्तेमाल

जब भी आपको फर्श की सफाई करनी हो, सबसे पहले पोछे की बाल्टी में पानी भर लें। इसके बाद उसमें तैयार क्लीनर के 1 से 2 ढक्कन मिलाएं। अब इस पानी से सामान्य तरीके से पूरे घर में पोछा लगाएं।


गार्लिक गार्डनिंग टिप्स: छत या बालकनी में गमले के अंदर कैसे उगाएं लहसुन? बस इन बातों का रखें ध्यान


इस होममेड क्लीनर से फर्श की सफाई के फायदे
 

  • कपूर की खुशबू से घर महकता रहता है। 
  • नीम में मौजूद गुण सफाई में मदद करते हैं और मच्छर-मक्खी और चीटिंया दूर रहती हैं।
  • कम खर्च में घर पर फ्लोर क्लीनर तैयार हो जाता है। 
  • रोजाना इस्तेमाल करने पर फर्श साफ और चमकदार दिखता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें