फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया के सबसे महंगे घर आप जरूर देखना चाहेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
सपनों के आशियाने को हकीकत में पाने की चाह भला किसमें नहीं होती है। अंतर्राष्ट्रीय पत्रिका फोर्ब्स ने अपने सर्वेक्षण में दुनिया भर के ऐसे सात घरों की सूची बनाई है जो अब तक के सबसे महंगे आर आलिशान हैं।
विज्ञापन


जानिए, फोर्ब्स की सूची में मौजूद दुनिया के सात सबसे महंगे और आलिशान घरों के बारे में।

मुंबई स्थित एंटीलिया

27 मंज‌िल वाला एंटीलिया मुकेश अंबानी का बंगला है जिसकी कीमत 21.5 बिलियन डॉलर यानी 1,301.37 अरब रुपए है। चार लाख वर्ग फुट में फैली इस गगनचुंबी इमारत में छह अंडरग्राउंड पार्किंग हैं, तीन हैलिकॉप्टर पैड्स हैं और करीब 600 लोगों का स्टाफ इसका रखरखाव करता है।

इस इमारत के निर्माण की कीमत ही एक अरब डॉलर यानी 60 अरब रुपए है।

फ्रांस का विला लियोपोडा

फ्रांस के विलेफ्रेंच समर में स्थित इस बंगले की कीमत 1.2 बिलियन डॉलर यानी करीब 73 अरब रुपए है। इसे फ्रांस के राजा लियोपोड द्वितीय ने अपनी रानी लिली साफरा के लिए बनवाया था।

न्यूयॉर्क स्थित फेयर फील्ड

न्यूयॉर्क स्थि‌त इस घर के मालिक अमेरिकी उद्योगपति इरा रेनर्ट हैं। इसकी कीमत 6.5 बिलियन डॉलर यानी 393.44 अरब रुपए है।

यहां 29 बेडरूम, 39 बाथरूम, तीन स्विमिंग पूल और अपना एक प्वार प्लांट है।

लंदन का केनसिंगटन पैलेस

लंदन स्थि‌त केनसिंगटन पैलेस स्टील किंग कहे जाने वाले भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल का घर है जिसकी वर्तमान में कीमत 16.5 बिलियन डॉलर यानी 998.73 अरब रुपए है।

लंदन का वन हाइड पार्क

लंदन स्थित वन हाइड पार्क की वर्तमान में कीमत 15.4 बिलियन डॉलर यानी 932.15 अरब रुपए है। इसके मालिक यूक्रेन के सबसे धनी व्यवसायी रीनत आख्मेतोव हैं। 25,000 वर्ग फुट में फैले इस बंगले में बुलेट प्रूफ ग्लास का इस्तेमाल है।

कैलिर्फोनिया का एलिसन स्टेट

कैलिफोर्निया के वुडासाइड स्थित लैरी एलिसिन का बंगला 43 बिलियन डॉलर यानी 2602.75 अरब डॉलर की कीमत का है।

23 एकड़ में फैले इस बंगले में 10 इमारते हैं, एक तालाब, एक टी-हाउस और एक विशाल बाथहाउस है।

लंदन स्थित केनसिंगटन पैलेस गार्डेन

रोमन अब्रामोवक का लंदन स्थित घर  केनसिंगटन पैलेस गार्डेन की वर्तमान में कीमत 10.2 बिलियन डॉलर यानी 617.40 अरब रुपए है।

विज्ञापन

पाम बीच स्थित ब्लॉसम इस्टेट

फ्लोरिडा के पाम बीच पर केन ग्रिफिन का यह बंगला वर्तमान में 4.1 बिलियन डॉलर 248.17 अरब रुपए का है। आठ एकड़ में फैला यह घर समुद्र के किनारे बना है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें