पार्टी में पहुंचने से पहले ही अगर चेहरे पर कोई पिंपल दिखाई दे जाएं तो वाकई अच्छा खासा मूड भी खराब हो जाता है। लेकिन ये घरेलू नुस्खा आपको जिद्दी पिंपल्स से रोतों रात छुटकारा दिला सकता है।ये नुस्खा रातों रात आपके पिंपल को दबाने में आपकी मदद करेगा।आइए जानते हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप रात भर में पिंपल से छुटकारा पा सकेंगे।
विज्ञापन
2 of 5
टूथपेस्ट
सुनने में अटपटा लगता है लेकिन टूथपेस्ट (खासतौर पर मिट युक्त टूथपेस्ट) लगने से भी पिंपल दूर होता है। इसके लिए पहले पिंपल पर बर्फ की सेंक दें और इसके बाद सूखे कपड़े से पोछकर उपसपर 20 से 30 मिनट तक टूथपेस्ट लगाकर छोड़ दें। फिर पानी से साफ करें।
विज्ञापन
3 of 5
शहद और दालचीनी
दालचीनी को पीसकर शहद में मिलाएं और इसका फेस मास्क तैयार करें। इस मास्क को पिंपल्स पर लगाकर आधे घंटे छोड़ दें और फिर पानी से साफ करें। सुबह तक पिंपल्स दब जाएंगे।
4 of 5
लौंग और लहसुन
अगर आपको इनकी महक से परहेज नहीं है तो यह बहुत कारगर नुस्खा है। लौंग और लहसुन को पीसकर पेस्ट बनाएं और पिंपल्स पर लगाकर रात भर छोड़ दें। सुबह तक पिंपल्स का काम तमाम।
सिरका
साइडर वेनेगर यानी सेब के रस का बना सिरका या व्हाइट वेनेगर मुंहासों को रात भर में सुखा देते हैं। रुई को सिरके में डुबोकर पिंपल पर लगाएं और सो जाएं, सुबह फर्क आपके सामने होगा।