फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर इस वजह से लड़कियां पास न आएं तो अपनाएं लहसुन का ये चमत्कारी नुस्खा

Sat, 14 Apr 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
झड़ते बालों की वजह से अगर पड़ोस में रहने वाली लड़कियां आपसे बात करने से कतराती हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। आइए जानते हैं कैसे लहसुन के इस आसान तरीके को अपनाकर आप अपने बालों को काला, घना बनाकर अपना खोया हुआ आत्मविश्वास दोबारा पा सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लहसुन बालों के झड़ने को तो रोकता ही है साथ ही साथ बालों के उगने में भी मदद करता है।लहसुन में सल्फर की मात्रा अधिक होती है जो बालों को बढ़ाने वाले केरेटिन को बनाने में मदद करता है। आइए जानते हैं सिर पर बाल उगाने के लिए कैसे करें इसका इस्तेमाल। 
 
विज्ञापन

3 of 5
उपाय
बालों का झड़ना आजकल आम समस्या बन गई है। स्ट्रेस की वजह से भी बाल बहुत झड़ते हैं और गंजापन हो जाता है। गंजापन दूर करने के लिये सबसे पहले 4 चम्मच लहसुन का रस और 4 चम्मच पानी मिला लें। अब इस लिक्विड को अच्छे से एकसाथ मिलाकर दिन में दो बार अपने सिर पर गंजेपन वाली जगह पर लगाएं। रोजाना इस लेप को लगाने से गंजे व्यक्ति के सिर पर 4 से 5 महीने में बाल आ जाते हैं। 


 

4 of 5
फोड़े-फुंसियों का इलाज
गंजापन दूर करने के अलावा लहसुन खून साफ करने का काम भी बड़े प्रभावी ढंग से करता है, इसलिये फोड़े-फुंसियों के इलाज के लिये लहसुन को एक अच्छी नेचुरल मेडिसिन कहा जाता है। फोड़े-फुंसियों के इलाज के लिये 1/4 कप गर्म पानी में 1/4 चम्मच लहसुन का रस मिलाकर रोजाना दिन में तीन बार पीने से फोड़े-फुंसी बहुत जल्दी ठीक हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दाग धब्बे का इलाज
अगर आपके चेहरे पर दाग या फिर तिल हैं तो उस जगह पर लहसुन लगाएं। इसमें मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुणों की वजह से यह खुजली को ठीक करने के साथ उसे साफ सुथरा भी बनाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें