बढ़ते प्रदूषण और तनाव के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होना शुरू हो जाते हैं। जिसके बाद उन्हें अपने सफेद बालों को काला करने के लिए मार्केट में मिलने वाले कई किस्म के कलर का प्रयोग करना पड़ता है लेकिन कलर में मौजूद केमिकल की वजह से लोगों के बाल झड़ने लगते हैं।
पढ़ें- इस गर्मागर्म मीठी डिश से माइग्रेन को भगाएं दूर, जानें कई फायदे
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अगर आप भी इसी तरह की समस्या को झेल रहे हैं तो अब परेशान होना छोड़ दीजिए। शायद ही किसी को पता हो कि स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ इस सब्जी का छिलका असमय सफेद होने वाले आपके बालों को काला करने के साथ उन्हें चमकदार भी बनाता है।
विज्ञापन
3 of 5
आलू
बालों को काला करने के लिए आलू के छिलके का इस्तेमाल किया जाता है। यह नुस्खा कई सालों से आजमाया हुआ है। आलू के छिलके में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलर के रूप में काम करता है। आलू के छिलके के हेयर मास्क में मौजूद विटामिन ए, बी और सी स्कैल्प पर जमे तेल को हटाकर बालों में डैंड्रफ नहीं होने देते हैं। इतना ही नहीं आलू में आयरन, जिंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होने की वजह से बालों का गिरना भी कम होता है।
4 of 5
बढ़ रही है आलू की कीमत
- फोटो : demo pic
बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू के छिलके उतार लें। इसके बाद इन छिलको को एक कप ठंडे पानी में डालकर अच्छे से उबालें। जब यह पूरी तरह उबल जाए, तो इसे 5 से 10 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। फिर इस मिश्रण को थोड़ी देर के लिए ठंडा होने के लिए रख दें। इस पानी को एक जार में भरकर रख दें। इस आलू के पानी से आने वाली तीखी गंध से छुटकारा पाने के लिए आप इसमें कुछ बूंद लैवेंडर ऑयल की भी डाल सकते हैं।
लगाने का तरीका
इस मिश्रण को यदि साफ और गीले बालों में लगाया जाये तो आलू के छिलके का ये पानी ज्यादा बेहतर रिजल्ट देता है। आलू के छिलके के इस पानी को आप अपने स्कैल्प पर धीरे-धीरे 5 मिनट मसाज देने के साथ लगाकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। इस आलू के पानी को 30 मिनट तक अपने बालों में ऐसे ही लगा छोड़ दें। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लें।