अगर आप भी रात भर अपने पार्टनर के खर्राटों की वजह से सो नहीं पाते हैं। जिसकी वजह से आपकी सुबह बेहद थकान भरी होती हैं तो अपनी किचन में मौजूद इस अचूक दवा के इस्तेमाल के बारे में जानें। ये दवा न सिर्फ आपको खर्राटों से मुक्ति दिलाएगी साथ ही अच्छी नींद लेने की वजह से आपकी सेहत भी बनाए रखेगी।
बहुत ज्यादा थकान या बंद नाक की वजह से खर्राटे आते हैं। ऐसे में खर्राटे लेने वाले व्यक्ति के पास सोने वाले की नींद जब खराब होती है तो वो खर्राटे लेने वाले को भी जगा देता है। इस वजह से दोनों को ही बहुत गुस्सा आता है। अगर आपके साथ ये समस्या रहती है तो इस अचूक तकनीक का इस्तेमाल करके आप 7 दिनों में इससे छुटकारा पा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
हल्दी
एक कप गुनगुने पानी में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छी तरह घोल लें। रोज रात को सोने से पहले इस पानी को पीेएं। ऐसा करने से आपको कुछ ही दिनों में इस समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
3 of 5
इलायची
- रोज सोने से पहले गुनगुने पानी में इलायची या इसका पाउडर मिलाकर पिएं। ऐसा रोज करने से खर्राटे की समस्या दूर होती है।
4 of 5
हल्दी
- हल्दी को अधिकतर समस्याओं का रामबाण इलाज माना गया है। रोज सोने से आधा घंटा पहले हल्दी वाला दूध पीकर सोने से खर्राटे की समस्या से आराम मिलता है।
- सोने से पहले पानी में पुदीने के तेल की कुछ बूंदें डालकर गरारे करें। ऐसा करने से नाक के छिद्रों की सूजन कम होती है और सांस लेने में आसानी होगी। आप चाहें तो नाक के पास पुदीने का तेल लगाकर सो भी सकते हैं।
नोट- अगर ये उपाय करके भी आपकी खर्राटों की समस्या बनी रहती हैं तो किसी अच्छे डॉक्टर से जरूर परामर्श लें।