अगर आप भी बदलते मौसम में बाल झड़ने से काफी परेशान हैं। महंगे शैंपू और साबुन बदलने के बाद भी कोई फर्क नहीं पड़ रहा है तो अब लौंग का कंडिशनर इस्तेमाल करके देखिए। सुनकर शायद आपको हैरानी हो रही होगी लेकिन आपको बता दें कि दांत के दर्द से लेकर बालों की मजबूती तक लौंग के जबरदस्त फायदे हैं।
आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें लौंग के कंडिशनर को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका।
विज्ञापन
2 of 5
health
आज तक आपने सुना होगा कि किचन में मिलने वाला ये मसाला दांतों के लिए, पेट के लिए एक औषधी की तरह काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौंग से बालों के लिए कंडीशनर भी बनाया जा सकता है। अगर आपके बाल भी जल्दी-जल्दी टूटते और उलझते हैं तो लौंग से बना कंडीशनर बहुत असरदार है।
विज्ञापन
3 of 5
health
कंडीशनर बनाने का तरीका
2 चम्मच पिसी हुई लौंग और आधा कप ऑलिव ऑइल को मिक्स करके धीमी आंच पर गर्म करें। याद रखें इस मिक्सचर को सिर्फ गरम करना है इसे उबालना नहीं है। इसके बाद इस मिक्सचर को आंच से उतारकर ठंडा कर लिजिए। ठंडा होने के बाद अब इसे छान लीजिए। आप इसे किसी बोतल में डालकर रख दीजिए।
जब कभी आप शैम्पू करने जाएं तो इस तेल की एक-दो बूंद अपनी हथेलियों के में लीजिए और अपनी सिर की त्वचा पर लगा लीजिए। इसे 20 मिनट तक अपने सिर पर लगा रहने दीजिए और फिर शैम्पू कर लीजिए।
4 of 5
d
लौंग एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। जो स्वस्थ त्वचा और शरीर् को तंदुरुस्त रखने में बहुत कारगर हैं। लौंग के तेल में पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, विटामिन A, और विटामिन C अत्यधिक मात्रा में होते हैं।
लौंग उन लोगों के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं जो काफी स्ट्रेस में रहते हैं। लौंग दिमागी स्ट्रेस को भी कम करता है। इसके लिए आप लौंग को तुलसी, पुदीना,शहद और इलायची डालकर खुशबुदार चाय बना सकते हैं। ऐसा करने से आपको दिनभर की थकान के साथ स्ट्रेस से भी मुक्ति मिलेगी।